देवरिया।रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी अंतर्गत रामलक्षन चौराहे पर मिथिलेश इलेक्ट्रॉनिक के नाम से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। दुकान से सटे 100 मीटर की दूरी पर वीरेंद्र यादव के मकान में दुकान व गोदाम हैं।वहीं शार्ट सर्किट से बृहस्पतिवार को शाम 5:00 बजे आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र के रामनगर निवासी मिथिलेश निषाद पुत्र रामदुलारे निषाद रामलक्षन चौराहे पर निजी मकान में मिथिलेश इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान चलाते हैं । दुकान से कुछ दूरी पर विरेंद्र यादव के मकान में दुकान व गोदाम बनाए हुए हैं।शाम 5:00 बजे शार्ट सर्किट होने के कारण वाशिंग मशीन पंखा एलइडी टीवी प्रेस आदि उपकरण जलकर राख हो गया।ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।वही मीडिया से बात चीत में दुकान के मालिक मिथिलेश निषाद व ग्रामीणों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से दुकान व गोदाम में आग लगी है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें