Good Daily News...


रविवार, 26 मई 2024

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने राजातालाब में चुनाव प्रचार किया

 


*किसानों, अढ़तियो, व्यापारियों सहित ठेला पटरी व्यवसायियों से जनसम्पर्क किया


वाराणसी, राजातालाब। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में मतदान की तिथि जैसे -जैसे नजदीक आ रही है। वैसे- वैसे चुनावी सरगर्मी के साथ प्रचार अभियान भी तेजी पर है। रविवार को वाराणसी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने दिन की शुरुआत सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र स्थित राजातालाब सब्जी मंडी, चौराहा पर किसानों, अढ़तियो, व्यापारियों सहित ठेला पटरी व्यवसायियों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान अजय राय ने लोगों से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बनारस ही नहीं बल्कि पूरा देश नरेंद्र मोदी की अलोकतांत्रिक, अनैतिक सरकार और झूठ के कारोबार से त्रस्त हो चुका है । प्रधानमंत्री मोदी को जनता के मूलभूत सुविधाओं और जरूरतों से कोई मतलब नहीं है। महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है । दो जून की रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी ने काशी समेत पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है । इस बार बनारस की जनता ने खुद को संकल्पबद्ध कर लिया है कि वह इस बार किसी बहकावे में नहीं आने वाली। जनसम्पर्क के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रत्याशी अजय राय का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर हर-हर महादेव के साथ अभिवादन किया तथा उन्हें विजयश्री की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 की सफलता हेतु समस्त विभागों के साथ की गयी प्री-ट्रायल बैठकः

     आज दिनांक 02.05.2026 को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789