*पुनः 08 मई से 12 मई तक मध्याह्न 12 बजे सायं 05 बजे तक नामित मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा किया जाएगा चिकित्सीय परीक्षण
देवरिया (सू0वि0) 07 मई। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों के चिकित्सीय जॉच हेतु नामित मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा चिकित्सीय परीक्षण विकास भवन के गाँधी सभागार में किया गया। जाँच के समय जिला विकास अधिकारी व नामित चिकित्साधिकारी उपस्थित थे। कुल 87 कार्मिक उपस्थित हुए जिनका चिकित्सीय परीक्षण नामित चिकित्साधिकारी द्वारा किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि पुनः 08 मई से 12 मई तक मध्याह्न 12 बजे सायं 05 बजे तक विकास भवन के गाँधी सभागार में चिकित्सीय टीम द्वारा चिकित्सीय परीक्षण किया जायेगा। गम्भीर रोग से पीड़ित या अन्य बीमारियों से ग्रसित कार्मिक उक्त तिथि को चिकित्सीय टीम के समक्ष उपस्थित होकर चिकित्सीय परीक्षण करा सकतें हैं, जिससे मतदान ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में निर्णय लिया जा सके।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें