सुल्तानपुर।
इस बार मोदी की सुनामी बह रही है। 400 पार का नारा है और उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें हम लोगों को मिलने वाली हैं। उन्होंने कहा पिछली बार कांग्रेस को एक सीट मिली थी रायबरेली से, और रायबरेली से सोनिया ने सुरक्षित राज्यसभा में राजस्थान से जाने का काम की। और राहुल बाबा यहां से स्मृति ने हराया तो केरल चले गए। और केरल से आए तो रायबरेली से गुपचुप तरीके से नॉमिनेशन कर दिए। उन्होंने कहा इतने वर्षों के बाद भी अमेठी-रायबरेली और सुल्तानपुर में एक नेता नहीं बना पाए कि जिसको टिकट दे सके। दूसरा टिकट अमेठी में दिया तो अपने प्रतिनिधि को दिया 75 वर्षों में एक नेता पैदा नहीं कर पाए। इसलिए आप देखेंगे कि रायबरेली में उनकी जमानत जब्त होने वाली है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें