Good Daily News...


सोमवार, 27 मई 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत, थाना इंदिरा नगर के अमराई गांव की घटना


➡लखनऊ  - AC कंप्रेसर में गैस भरने के दौरान हुआ धमाका, गैस भरने के बाद AC ऑन करने पर हुआ धमाका, AC मैकेनिक समेत दो लोग हुए गंभीर घायल, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, अमीनाबाद थाना क्षेत्र के मौलवी गंज इलाके की घटना


➡लखनऊ - व्यापारी से वजीरगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट, बाइक से आए लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, साढ़े तीन लाख की व्यापारी से हुई देर रात लूट, व्यापारी से जरूरी कागजात भी लूट ले गए लुटेरे, वजीरगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी


➡लखनऊ - ईरान के राष्ट्रपति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, लखनऊ के छोटे इमामबाड़े में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, ईरानी राष्ट्रपति समेत अन्य नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि, ईरान और भारत के रिश्तों पर भी हुई चर्चा, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोग हुए शामिल,, हवाई दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति की हुई थी मौत


➡लखनऊ - तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 2 की मौत, एक घायल, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, चालक ट्रक छोड़कर हुआ मौके से फरार, तलाश जारी, मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित सीतापुर रोड की घटना


➡कानपुर - आज आ सकता है इरफान सोलंकी मामले में फैसला, सुरक्षा को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस की तैनाती, बिना कोर्ट की अनुमति के परिवार से भी नहीं मिलेंगे आरोपी, आज इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से लाया जाएगा


➡कानपुर  - होटल कर्मियों से अज्ञात लोगो की मारपीट, करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने चार कर्मियों का हैलट में कराया मेडिकल, नजीराबाद थानाक्षेत्र के मरियमपुर स्कूल के पास की घटना


➡कानपुर देहात  - दबंग युवकों ने दुकानदार को जमकर पीटा, पीड़ित का आरोप आधा दर्जन युवकों ने पीटा, पर्स में रखे रुपये व सोने की अंगूठी भी लूटा, पीड़ित के शरीर में आई गंभीर चोटें, थाने में दी तहरीर, थाना सिकन्दरा क्षेत्र के सहजपुर गांव के समीप की घटना


➡शामली  - बाबरी में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगा, हत्या की घटना से गांव में तनाव का माहौल, पुलिस हत्या की घटना को संदिग्ध बता रही, लोई नहर पटरी पर शराब पी रहे थे आरोपी, मामले की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, बाबरी क्षेत्र के भिक्का माजरा की घटना


➡सहारनपुर - शिक्षक पर लगे छात्रा के साथ बदसलूकी के आरोप, कैलाशपुर के एक चर्चित मदरसा के हैं शिक्षक, बालिका के परिजनों ने थाने में पहुंचकर दी तहरीर, लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, थाना गागलहेडी क्षेत्र के कैलाशपुर की घटना


➡फिरोजाबाद - हाइवे पर असंतुलित होकर कार पलटी, हादसे में 3 महिला समेत 5 लोग घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरौली कला के पास की घटना


➡अलीगढ़ - रोड हादसे के शिकार हुए दो फायर पुलिसकर्मी, एक फायर पुलिसकर्मी की मौत, दूसरा घायल, थाने की डाक लेकर आते वक्त हुआ हादसा, पुलिस ने शव व घायल को जिला अस्पताल भेजा, जनपद के गभाना थाना इलाके की घटना


➡अलीगढ़  - युवती संग छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में मारपीट, मारपीट में महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल, दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की भी सूचना, सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फ़ोर्स पहुंची, लोधा थाना इलाके के गांव मुकटपुर की घटना


➡बहराइच  - भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, हादसे के वक्त बाइक पर सवार थे मृतक दंपति, बलरामपुर के खगईजोत के निवासी थे रौशन और पुष्पा, पुलिस ने दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोतवाली कैसरगंज इलाके के बढ़ौली के पास की घटना


➡मेरठ - पुलिसकर्मियों और होटल कर्मचारियों में मारपीट, जाम की सूचना पर पहुंची थी ट्रैफिक पुलिस, सड़क किनारे गलत ढंग से पार्क हुई थी गाड़ियां, होटल संचालक ने पार्क कराई थी सभी गाड़ियां, गाड़ियां हटाने के दौरान धक्का-मुक्की व मारपीट, झड़प के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फटी, पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में, दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक होटल का मामला


➡वाराणसी - केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का चुनाव प्रचार, सुबह सुबह पहुंचे नगर निगम पार्क पहुंचे पीयूष, पार्क में किया योगा, योग करने वालो से संपर्क किया, पीएम को भारी अंतर से जिताने की अपील की


➡रायबरेली - हीट वेव को लेकर रायबरेली का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हीट वेव से निपटने के लिए जिला अस्पताल में इंतजाम, जिला अस्पताल के वार्डों में लगवाए गए एसी व कूलर, दवाइयों की उपलब्धता पर रखा जा रहा विशेष ध्यान, लगातार रायबरेली में हीट वेव से लोग हो रहे परेशान, ओपीडी के साथ इमरजेंसी में बढ़ रही मरीजों की संख्या


➡सहारनपुर  - राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, मेडिकल कॉलेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज, तीमारदारों को खुद खींचनी पड़ रही व्हीलचेयर और स्ट्रेचर, कुछ मरीजों को पीछे कमर पर बैठा कर घूम रहे हैं तीमारदार, तीमारदार वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 


➡संभल - उज्जैन क्राइम ब्रांच ने युवती समेत 6 लोगों को पकड़ा, एक मुख्य आरोपी के खिलाफ दर्ज है ठगी का केस, साइबर ठगी कर खाते में कराये लाखों रूपये ट्रांसफर, उज्जैन कोतवाली में दर्ज है साइबर ठगी का केश दर्ज, चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा का मामला 


➡बागपत - आस्था हॉस्पिटल के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, 12 मरीजों को किया गया दूसरे अस्पताल में शिफ्ट, शॉर्ट सर्किट माना जा रहा आग लगने का कारण, बड़ौत क्षेत्र के देहली देहली सहारनपुर रोड स्थित है हॉस्पिटल


➡मेरठ  - SBI के रिटायर्ड अफसर के घर में घुसे चोर, लाखों रुपये का माल उड़ा ले गये शातिर चोर, 23 मई को मुंबई गये थे कोठी मालिक अफसर, घर की लाइट खुली मिलने पर पड़ोसी को हुआ शक, पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर शुरू की जांच, लालकुर्ती के पॉश बेगमबाग इलाके में हुई है वारदात


➡मेरठ  - नगर निगम में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, महिला और दो साथियों ने साढ़े 3 लाख की ठगी की, फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर नगर निगम पहुंचा था युवक

आरोपियों में एक नगर निगम का कर्मचारी भी है, फर्जी नियुक्ति पत्र पर निगम अफसरों का नो-एक्शन, पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने दी मारने की धमकी, पीड़ित के बड़े भाई ने कोतवाली में दर्ज कराया केस


➡मेरठ  - सरधना सीएचसी में रेप पीड़िता के प्रसव का मामला, डॉक्टरों की अनदेखी से डेढ़ घंटे तड़पती रही पीड़िता, अस्पताल परिसर की बेंच पर मृत शिशु का हुआ जन्म, स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी डॉक्टरों पर नहीं की कार्रवाई, डीएम ने घटना के बाद गठित की अफसरों की जांच कमेटी, 13 साल की किशोरी रेप से हुई थी गर्भवती


➡मेरठ - भावनपुर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश बाबू हुआ घायल, 1 तमंचा, 3 कारतूस, 1 खोखा, कारतूस बरामद, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, बदमाश पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे हैं दर्ज, भावनपुर पुलिस की लालपुर के जंगल में हुई मुठभेड़


➡मेरठ  - डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना में हुआ घोटाला, कागजों में कूड़ा उठा रही 43 गाड़ियां, मौके से गायब, एनजीटी को भेजी गयी नगर निगम की झूठी रिपोर्ट, खुलासे के बाद नगर आयुक्त ने गठित की जांच कमेटी


➡मेरठ  - युवक की सड़क पर बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दबंगों ने युवक को लात-घूंसों, पत्थरों से पीटा, करीब आधा दर्जन दबंगों ने युवक की पिटाई की, दोनों पक्षों में हत्या को लेकर चल रही है मुकदमेबाजी, भाग रहे हमलावरों पर घायल युवक ने फेंकी ईंट, पुलिस को देख अधमरी हालत में युवक को छोड़कर भागे, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस, थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के भूमिया पुल का मामला


➡मेरठ  - शहर के कई इलाकों में 17 घंटे गुल रही बिजली, कंकरखेड़ा में फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, बिजली गुल, 5 हजार परिवारों को पानी नहीं मिल रहा, सुपरटेक पामग्रीन के पास तार टूटा, कटी बिजली, 3 घंटे तक पामग्रीन में बिना बिजली तड़पे लोग


➡गाजीपुर - मुहम्मदाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे जनसभा, प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में सीएम करेंगे चुनावी सभा


➡मिर्जापुर - मिर्ज़ापुर से एनडीए उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल का बयान, मिर्जापुर जनपद में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है- अनुप्रिया पटेल, पिछले 10 वर्षों से मिर्जापुर में काम किया है- अनुप्रिया पटेल, उसी का परिणाम है कि मैं तीसरी बार उम्मीदवार हूं- अनुप्रिया, डबल इंजन सरकार,मेरे काम के कारण लोग वोट देंगे-अनुप्रिया, मैंने जो काम किया है उसी कारण लोग मुझे वोट देंगे-अनुप्रिया


➡मिर्जापुर - जिले के कई गांव में रोड नहीं तो वोट नहीं के बैनर, ग्रामीणों ने जगह जगह लगवाए हैं बैनर, सड़क न होने से मुख्य मार्ग पर जाने में होती है दिक्कत, कई गांवों में ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार 



➡बदायूं  - गैर समुदाय के युवक पर युवती को ले जाने का आरोप, युवती की वीडियो बनाकर वायरल करने की दे रहा धमकी, धमकी देकर रुपए की मांग का रहा है आरोपी, युवती ने परिजनों को फोन कर सुनाई आपबीती, आरोपी ने युवती को जमकर पीटा, परिजनों ने पुलिस ने लगाई युवती को छुड़ाने की गुहार, अलापुर थाना पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई. अलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी समीर


➡अयोध्या - अयोध्या में गालीबाज दारोगा का वीडियो वायरल, दारोगा महिलाओं, बच्चों,बुजुर्गों के सामने गाली दे रहा है, सीएम,डीजीपी को वीडियो भेज कर की गई थी शिकायत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया, मामले में गालीबाज दारोगा को किया गया सस्पेंड, दारोगा का नाम गोविंद अग्रवाल बताया जा रहा है, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी


➡गोरखपुर  - गोरखनाथ मंदिर का सीएम योगी ने किया भ्रमण, मुख्यमंत्री ने बच्चों को बुलाकर बात की,चाकलेट भी दिया, मौजूद श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया, बाद में गोशाला में गायों और बछड़ों को गुड़ खिलाया


➡झांसी  - वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में घुसा मगरमच्छ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 12 फीट लम्बा मगरमच्छ बताया जा रहा, पारीछा के पास स्थित गुलारा गांव का मामला 


➡पीलीभीत - संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के सेवादार की मौत, नशे के आदी होने पर परिजनों से अलग रहता था सेवादार, मंदिर परिसर में सेवादार का शव, पूरनपुर कोतवाली के LIC रोड हनुमान मंदिर का मामला


➡उत्तरकाशी - चारधाम यात्रा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षण, संबंधित विभाग,मॉनिटरिंग,स्थलीय निरीक्षण भी कर रहे हैं, शहरी विकास विभाग भी सफाई व्यवस्था को लेकर मुस्तैद, उत्तरकाशी जिले के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर आए हैं, संयुक्त निदेशक विनोद कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया , जिसमें उन्होंने कूड़ा निस्तारण के बेहतर प्रबंधन की सराहना की, गंगोत्री में जाकर नगर पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जनता के पाकेट पर डाका कमर्शियल LPG सिलिंडर के साथ 5 किलो वाला 'छोटू' भी हुआ महंगा, 261 रुपये बढ़ी कीमत

कमर्शियल LPG और 5 किलोग्राम वाले FTL सिलिंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत 3,071.50 ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789