Good Daily News...


गुरुवार, 9 मई 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ लखीमपुर खीरी का दौरा आज, दोपहर 12:20 बजे खीरी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा, गोला, लखीमपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा, दोपहर 1:35 बजे धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा, मोहम्मदी नगर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा, सीतापुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे सीएम योगी ।


➡लखनऊ- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का यूपी दौरा आज, चित्रकूट-फतेहपुर में जेपी नड्डा करेंगे जनसभाएं, दोपहर 12.50 बजे बेड़ी पुलिया, चित्रकूट में जनसभा, दोपहर 2.40 बजे रामलीला मैदान फतेहपुर में जनसभा, यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी रहेंगे साथ मौजूद।


➡लखनऊ- बीएसपी अध्यक्ष मायावती का कन्नौज दौरा आज, कन्नौज में जनसभा को संबोधित करेंगी मायावती, कन्नौज से पार्टी कार्यकर्ताओं को मायावती देंगी संदेश , सपा के गढ़ में आज मायावती करेंगी चुनावी रैली, आज दोपहर 1 बजे कन्नौज पहुंचेंगी मायावती, अखिलेश यादव के खिलाफ आज मायावती करेंगी रैली।


➡लखनऊ- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का कुशीनगर,गोरखपुर दौरा आज,सुबह 11 बजे गोल्डन रिसार्ट कुशीनगर में सम्मेलन , दोपहर 2 बजे मैरिज हॉल गोरखपुर में बूथ सम्मेलन।


➡लखनऊ- मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह आज कौशाम्बी के प्रवास पर, सुबह 11 बजे सैनी रोड सिराथू, कौशाम्बी में सम्मेलन।


➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव मौर्य का देवरिया दौरा आज, प्रत्याशी शशांक त्रिपाठी के नामांकन में होंगे शामिल।


➡लखनऊ- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता करेंगे प्रेसवार्ता, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अभय दुबे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, दोपहर 1 बजे होगा प्रेसवार्ता का आयोजन।


➡लखनऊ- सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सुविधा,मरीजों को अनावश्यक चक्कर लगाने से मिलेगी राहत ,खून जांच की सभी रिपोर्ट अब ऑनलाइन उपलब्ध ,यह सुविधा प्रदेश के 75 सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध ,

अन्य अस्पतालों में भी सुविधा देने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग ।


➡रायबरेली- प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे का आज चौथा दिन, 8 नुक्कड़ सभाओं समेत 26 कार्यक्रमों में होंगी शामिल, राहुल गांधी के पक्ष में मतदान की लोगों से अपील, सदर विधानसभा में आज दिन भर रहेंगी प्रियंका गांधी, गांव जाकर राहुल गांधी को समर्थन देने की करेंगी अपील।


➡रायबरेली- अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला,सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल ,एक ही बाइक में सवार थे चारों युवक ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को लिया कब्जे में ,हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक  छोड़कर मौके से फरार, खीरो थाना क्षेत्र के निस्था गांव के पास ओवर ब्रिज की घटना।


➡रायबरेली - उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी का रायबरेली दौरा आज, लालगंज और जगतपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को करेंगी संबोधित।


➡अयोध्या- त्रिपुरा के राज्यपाल आज आएंगे अयोध्या, एन इंद्रसेन रेड्डी नल्लू आज आएंगे अयोध्या,एन इंद्रसेन रेड्डी नल्लू रामलला के करेंगे दर्शन  , दोपहर 2.55 बजे पहुंचेंगे त्रिपुरा के राज्यपाल।


➡सीतापुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा आज, BJP प्रत्याशी राजेश वर्मा के लिए करेंगे जनसभा, बिसवा के कंदूनी में सीएम योगी करेंगे जनसभा।


➡अमेठी- कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आज अमेठी दौरा,शाम 4 बजे अमेठी के कैथाला बाजार पहुंचेंगे  , केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के लिए करेंगे प्रचार प्रसार।


➡देवरिया - BJP प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी का नामांकन आज, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य नामांकन में रहेंगे मौजूद,मांकन के दौरान मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी रहेंगे मौजूद

12 बजे जिला मुख्यालय के चीनी मिल ग्राउंड में जनसभा।


➡बहराइच-  सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आगमन आज, शहर के गेंदघर मैदान से भरेंगे चुनावी हुंकार, बहराइच व कैसरगंज प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट ,बहराइच से रमेश गौतम, कैसरगंज से भगत राम प्रत्याशी , सुबह 11 बजे होगा सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आगमन।


➡चंदौली - जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत ,सेप्टिक टैंक साफ करते समय हुआ दर्दनाक हादसा  ,काली महल निवासी तीन मजदूर समेत चार की मौत  ,मजदूरों को बचाने में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत  , मुगलसराय कोतवाली के प्लॉट नंबर दो की घटना।


➡जालौन - भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, खबर का मुख्य विकास अधिकारी जालौन ने लिया संज्ञान, कमीशन बाजी में सचिव और ठेकेदार में हुई थी मारपीट,पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित  ,जिला  पंचायत राज अधिकारी व अधिशाषी अभियन्ता करेंगे जांच, जालौन के विकास खण्ड कुठौंद का मामला।


➡आगरा - प्रॉपर्टी डीलर की चाकुओं से गोदकर हत्या का मामला,हत्या में शामिल तीन बदमाश आरोपी गिरफ्तार ,मनोज यादव, हरिकेश यादव, दुर्गेश यादव गिरफ्तार  , थाना ताजगंज के ही निवासी है पकड़े गए अभियुक्त, जनपद के थाना ताजगंज क्षेत्र का है पूरा मामला।


➡अम्बेडकरनगर- हाई टेंशन लाईन के पोल पर चढ़े प्रेमी का मामला ,लापरवाही पर दरोगा समेत 6 सिपाही निलंबित  ,पिता की शिकायत पर प्रेमी को पुलिस लाई थी थाने  ,प्रेमी को तीन दिन तक थाने पर बैठाने का आरोप  , सुबह पुलिस को चकमा देकर थाने से भागा था प्रेमी ,मामले में एसपी डॉ कौस्तुभ ने की बड़ी कार्रवाई  , अहिरौली थानाक्षेत्र के दरवन का है पूरा मामला।


➡लखीमपुर- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा आज, खीरी प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा के समर्थन में जनसभा,धौरहरा प्रत्याशी आनंद भदौरिया के समर्थन में जनसभा , दोपहर 1.30 बजे GIC मैदान में अखिलेश की जनसभा।


➡फतेहपुर- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज फ़तेहपुर में ,बिंदकी में एक जनसभा को नड्डा करेंगे संबोधित ,प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में मांगेंगे वोट ,दोपहर 2.40 बजे बिंदकी मेला मैदान में होगी जनसभा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मदन मोहन पाठक, साथियों ने बैठक कर दी बधाई।

देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, जनपद शाखा देवरिया की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789