Good Daily News...


शनिवार, 4 मई 2024

अमरोहा में सिपाही ने किया सुसाइड...मरने से पहले लिखा " "जो मैं करने जा रहा हूं, उसके लिए माफ करना'''...

अमरोहा।




यूपी। चुनाव ड्यूटी करने जा रहे UP पुलिस के सिपाही तैय्यब खान ने अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सरकारी असलहे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 

मरने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस और ग्रुप पर लिखा– "जो मैं करने जा रहा हूं, उसके लिए माफ करना। उसे मेरी बुजदिली मत समझना। बस इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था.."

बागपत में तैनात था तैय्यब खान...

अमरोहा जिले के जोया गांव का रहने वाला सिपाही तैय्यब अली वर्ष 2015 बैच का सिपाही था। जो पिछले छह सालों से न्यायालय सुरक्षा में तैनात चल रहा था।बताया कि लोकसभा चुनाव में तैय्यब अली की संभल में ड्यूटी लगी। जो जोया के नजदीक होने के कारण अपने घर चला गया था। जहां से वापस लौटते समय शुक्रवार को अमरोहा रेलवे स्टेशन पर तैय्यब अली ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तैय्यब अली ने कोतवाली के व्हाट्सएप ग्रुप में आत्महत्या करने का मैसेज भी भेजा था। उधर आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में शोक छा गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789