Good Daily News...


शनिवार, 25 मई 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡उत्तर प्रदेश- यूपी के मतदाताओं ने आज फिर निराश किया, शाम 5 बजे तक सिर्फ 52 प्रतिशत मतदान हुआ , बेहद गर्मी, धूप, लू के चलते वोटर्स निकले ही नहीं, लेकिन सुबह और शाम में भी बूथ ठंडे ही रहे, आज जहां चुनाव वो अधिकांश ग्रामीण इलाकों में था, अंबेडकरनगर के अलावा बाकी सीटों पर सामान्य से कम मतदान।


➡यूपी-यूपी में 5 बजे तक 52.02 प्रतिशत मतदान, सुल्तानपुर में 5 बजे तक 53.60 प्रतिशत मतदान, प्रतापगढ़ में 5 बजे तक 49.65 प्रतिशत मतदान, भदोही में 5 बजे तक 50.67 प्रतिशत मतदान , अंबेडकरनगर में 5 बजे तक 59.53 प्रतिशत मतदान , बस्ती में 5 बजे तक 55.03 प्रतिशत मतदान , मछलीशहर में 5 बजे तक 52.10 प्रतिशत मतदान , जौनपुर में 5 बजे तक 52.65 प्रतिशत मतदान , इलाहाबाद में 5 बजे तक 49.30 प्रतिशत मतदान , फूलपुर में 5 बजे तक 46.80 प्रतिशत मतदान, श्रावस्ती में 5 बजे तक 50.71 प्रतिशत मतदान 

डुमरियागंज में 5 बजे तक 50.62 प्रतिशत मतदान , संतकबीरनगर में 5 बजे तक 51.11 प्रतिशत मतदान , लालगंज में 5 बजे तक 52.86 प्रतिशत मतदान , आजमगढ़ में 5 बजे तक 54.20 प्रतिशत मतदान ।


➡यूपी-यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, भदोही में मतदान खत्म, अंबेडकरनगर, बस्ती,मछलीशहर में भी वोटिंग खत्म, जौनपुर,इलाहाबाद,फूलपुर में मतदान सम्पन्न हुआ, श्रावस्ती,डुमरियागंज,संतकबीरनगर में वोटिंग सम्पन्न, लालगंज और आजमगढ़ लोकसभा में मतदान खत्म।


➡गाजीपुर-गाजीपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा,  मैं माता-बहनों का आशीर्वाद लेने आया हूं-पीएम, ‘गाजीपुर कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार’, पूरा देश इस मिट्टी का ऋणी है-पीएम मोदी, विपक्ष ने गाजीपुर वालों के साथ धोखा किया-पीएम, कांग्रेस ने विकास न करने की कसम खाई- पीएम, गाजीपुर वीरों की धरती है- पीएम मोदी, गरीब के घर का चूल्हा बुझने नहीं देंगे- पीएम, गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है-पीएम मोदी, वन रैंक, वन पेंशन मोदी सरकार ने लागू की-PM, इंडिया गठबंधन को आपकी परवाह नहीं- पीएम


➡गाजीपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा, देशभर में प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी- सीएम, देश में एक ही नारा गूंज रहा है- सीएम योगी, फिर एक बार मोदी सरकार की गूंज- सीएम, देश में बीजेपी के पक्ष में माहौल है- सीएम, मोदी जी नेतृत्व में नए भारत के दर्शन-सीएम, 2014 से पहले का भारत सबने देखा- सीएम, 2014 से पहले पहचान का संकट था- सीएम, 2014 के बाद पूरी दुनिया में सम्मान बढ़ा है, दुनिया में भारत के पासपोर्ट के सम्मान बढ़ा है, आज देश की सीमाएं सुरक्षित है- सीएम योगी, पहले देश में आतंकी घटनाएं होती थी- CM योगी, नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है-सीएम योगी, जो छेड़ता है उसे छोड़ता भी नहीं है- सीएम योगी, सपा सरकार में यूपी में अराजकता थी- सीएम, सपा राम भक्तों पर गोलियां चलवाती है- सीएम, मोदी जी नेतृत्व में देश आतंकवाद से मुक्त हुआ, गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चल रही है, देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है, हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे है-CM योगी, अयोध्या में 500 साल बाद रामलला विराजमान-CM, यूपी में 2 लड़कों की अनर्थकारी जोड़ी आई है-सीएम, भारत किसी शरिया कानून से नहीं चलेगा- सीएम


➡अमेठी - कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज, किशोरी लाल पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज, 13 नामजद, 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज, बिना अनुमित के भीड़ इकट्ठा करने पर मुकदमा हुआ दर्ज, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, अमेठी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी है किशोरी लाल शर्मा।


➡अलीगढ़ - मनकामेश्वर फर्नेस फैक्ट्री में अग्निकांड का मामला, अग्निकांड में मरने वालों की संख्या हुई तीन, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने हंगामा कर रहे सभी लोगों को समझाया, थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ताला नगरी का मामला।


➡कन्नौज - बंटवारे को लेकर दूसरे मकान में लगाया अपना ताला, दूसरे के घर पर कब्जा करने के लिए लगाया अपना ताला, विरोध करने पर पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की गई, हमले में महिला और उसका पति गंभीर रूप से घायल, पीड़ितों ने घर मे घुसकर जेवर लूटने का लगाया आरोप, 4 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज करने की गुहार, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के हनुमंतखेड़ा का मामला।


➡कन्नौज - प्रेम जाल में फंसाकर किन्नर के लाखों रुपये हड़पे, मुंम्बई से रुपये लेने आये किन्नर पर किया हमला, युवक ने परिजनों के साथ मिलकर किया हमला, हमले में किन्नर और उसके साथी गंभीर घायल, युवक पर रुपये लेकर फरार होने का लगा आरोप, कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला।


➡चित्रकूट - एंटी करप्शन टीम ने जेई को घूस लेते रंगे हाथो पकड़ा, बिजली कनेक्शन करने के नाम पर जेई ने ली घूस, जेई ने किसान से 20 हजार रुपए की ली थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने जेई धर्मदास पटेल को पकड़ा, कर्वी कोतवाली में जेई के खिलाफ दर्ज कराया केस, मानिकपुर तहसील के सरैया पावर हाउस में तैनात है जेई।


➡बस्ती- मतदान देने गए युवक ने लगाया मारपीट का आरोप, ब्लॉक प्रमुख के बेटे अखिलेश और समर्थकों पर आरोप, पीड़ित दुर्गेश पांडे ने पुलिस से ऑनलाइन शिकायत की, अखिलेश, अमरजीत,जितेंद्र पर लगाया पिटाई का आरोप, गौर थाना क्षेत्र के छितहा का रहने वाला है पीड़ित दुर्गेश ।


➡मैनपुरी- मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा किशनी मार्ग की घटना।


➡अलीगढ़ - घर से बुलाकर दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या, पट्टे पर बाग लेने वाले व्यापारी की हत्या, चाकुओं से गोदकर व्यापारी की हत्या की गई, हत्या कर 50 हजार रुपये लूट ले गए हत्यारे, अतरौली थाना इलाके के नहल गांव की घटना।


➡अलीगढ़ - महिला के साथ पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की, महिला के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने पीटा , महिला की शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, थाना छर्रा इलाके के लोधी नगर कस्बे का मामला।


➡हरदोई- कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर खुलेआम पिलाई जा रही शराब, पूर्व चेयरमैन,पूर्व फौजी का शराब पीने का वीडियो वायरल, शराब पीकर पूर्व फौजी ने सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, हरदोई के साण्डी कस्बे के टेंपो स्टैंड के पास का मामला।


➡आजमगढ़- सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का बयान, प्रशासन मतदान धीमा करा रहा है-धर्मेंद्र, कई स्थानों पर लंबी लाइनें लगी है-धर्मेंद्र, बीजेपी गड़बड़ी की कोशिश कर रही है- धर्मेंद्र, चुनाव आयोग को शिकायतें भेज रहे है- धर्मेंद्र

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

   *देवरिया, 02 मई। सलेमपुर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789