Good Daily News...


गुरुवार, 9 मई 2024

बसपा मुखिया मायावती ने कहा- हिंदुत्व की आड़ में मुस्लिम समाज पर होता है जुल्म, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

 


हरदोई।बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती बुधवार को हरदोई जिले में माधौगंज के नरपति सिंह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान मायावती ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। 


बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि विरोधी दल साम,दाम, दंड,भेद अपनाकर सत्ता में आना चाहते हैं। कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र में हवा-हवाई प्रलोभन दिए गए हैं। इसके झांसे में न आएंं। अच्छे दिन की गारंटी 10 साल में भी पूरी नहीं हो पाई है। मायावती ने कहा कि बसपा घोषणा पत्र नहीं बनाती, लेकिन जमीन पर विकास कार्य करके दिखाती है।मायावती ने दावा किया कि बसपा की सरकार बनी तो यूपी की तरह ठोस कार्य करके दिखाएंगे।


मायावती ने कहा कि भाजपा की सरकारों के चलते मुस्लिमों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों की हालत बेहद खराब है।हिंदुत्व की आड़ में मुस्लिम समाज पर जुल्म-ज्यादती हो रही है।भाजपा केंद्र और ज्यादातर राज्यों की सत्ता पर काबिज हो गई है,लेकिन इनकी जातिवादी और गलत नीतियों के चलते अब यह केंद्र की सत्ता में आसानी से वापस आने वाले नहीं हैं।मायावती ने कहा कि अगर फेयर चुनाव होता है और वोटिंग मशीन में कोई हेरफेर नहीं होता तो इनकी गारंटी या चुनावी वादे काम में आने वाले नहीं हैं।


मायावती ने कहा कि भाजपा ने जो हवा-हवाई वायदे किए थे, उसमें से एक चौथाई काम भी नहीं किया है। सिर्फ पूंजीपतियों और धन्ना सेठों को मालामाल करने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी जातिवादी और साम्प्रदायिक सोच के चलते पूरे देश में दलितों, पिछड़ों, मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समाज के लोगों का पूर्व विकास नहीं हुआ है। मायावती ने कहा कि पूरे देश में दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्ग के कोटे को अभी तक नहीं भरा गया है। सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के लोगों का पदोन्नति में आरक्षण भी खत्म कर दिया गया है।प्राइवेट सेक्टर में ज्यादातर काम दे दिया गया है और प्राइेवट सेक्टर में आरक्षण लागू नहीं है। 


मायावती ने कहा कि अपर कास्ट के लोगों की हालत भी अच्छी नहीं है।ब्राह्मणों का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि जब से यूपी में भाजपा की सरकार बनी है तब से ब्राह्मण समाज का काफी शोषण और उत्पीड़न हुआ है। हर स्तर पर ब्राह्मण समाज को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।


मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को थोड़ा बहुत राशन दे रही है। उसके एवज में भाजपा के लोग गांव-गांव जाकर कह रहे हैं कि हमने फ्री में राशन दिया है और अब हमें वोट दो। मायावती ने कहा कि गरीब लोगों को बताना है कि फ्री में जो राशन दिया गया है इससे स्थाई लाभ होने वाला नहीं है।


मायावती ने कहा कि देश की सीमाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। यह बहुत चिंता की बात है। मायावती ने कहा कि देश में हो रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और सपा को सत्ता में आने से रोकना है। इनकी गलत नीतियों की जानकारी अब सबको हो चुकी है, क्योंकि जनता इन सभी दलों को आजमा चुकी है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मदन मोहन पाठक, साथियों ने बैठक कर दी बधाई।

देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, जनपद शाखा देवरिया की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789