गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान पर पलटवार करते हुए AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो रजाकार थे वे पाकिस्तान भाग गए और जो देश के प्रति वफादार हैं वे यहीं रह गए। दरअसल, अमित शाह ने कहा था कि 40 साल से हैदराबाद लोकसभा सीट पर रजाकारों का कब्जा है। ओवैसी ने कहा, "यहां कोई रजाकार नहीं हैं। यहां इंसान रहते हैं। जो रजाकार थे वे पाकिस्तान भाग गए। जो देश के प्रति वफादार हैं वे यहीं रह गए और 40 साल से आरएसएस को हरा रहे हैं और इस बार फिर से आपको और पीएम मोदी को हराएंगे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें