Good Daily News...


मंगलवार, 7 मई 2024

राम पर आस्था रखने वाले विकास कर सकते हैं, आतंकियों के मुकदमे वापस लेने वाले नहीं: सीएम योगी

 


सीतापुर।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सीतापुर के नैमिषरण्य में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।सीएम ने संबोधन की शुरुआत रामचरितमानस की पंक्तियों के साथ की है।कहा कि तीर्थवर नैमिष विख्याता, मैं नैमिष की इस पवित्र धरा को प्रणाम करता हूं। 

सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे एक बार फिर भारत के वैदिक ज्ञान की परंपरा को प्रदान करने वाली पावन धरा मां ललिता की इस दैवीय शक्ति वाली धरा में आने का सौभाग्य मिला। यह नैमिष का ही महत्व है कि आज दुनिया जनपद सीतापुर और उत्तर प्रदेश की ओर देख रही है।

सीएम योगी ने कहा कि जब भी कोई राम के अस्तित्व को नकारने का काम करता है तो नैमिषारण्य की धरती प्रमाण के साथ खड़ी होती है। भगवान राम के अस्तित्व, कृष्ण के अस्तित्व को चुनौती देना एक फैशन सा बन गया है। इसके बारे में यही कहूंगा विनाशकाले विपरीत बुद्धि। जब किसी की बुद्धि भ्रष्ट होती है तो वह आपके सनातन धर्म को अपशब्द कहता है। सीएम ने कहा कि यहां प्रभु श्रीराम की सत्ता को चुनौती देने वाले कहां ठहर पाएंगे। सीएम ने कहा कि बीते 10 साल में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जैसे एक नई अयोध्या तैयार हो गई है, ऐसे ही एक नया नैमिषारण्य बनकर तैयार हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि जिस दिन नया नैमिषारण्य पूरी तरह उभर कर आएगा, रोजगार भी सृजित होगा। यह काम वही कर सकता है जो राम पर आस्था रखता हो,जो राम भक्त है। यह काम भाजपा ही कर सकती है,यह वो नहीं कर सकते जो आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेते हैं। 

सीएम योगी ने कहा कि आज तीसरे चरण में फिर से मतदान हो रहा है। यह 400 पार करने का लक्ष्य नजदीक आ गया है। अबकी बार मोदी सरकार फिर आएगी,400 का लक्ष्य भी पूरा होगा। सीएम ने कहा कि आज की पीढ़ी सौभाग्यशाली है, जिसने बदलते भारत को देखा है।आज की पीढ़ी कह सकती है कि हमने वो काल देखा है जब प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान हुए।आतंकवाद को नेस्तनाबूत करके हमेशा के लिए राम नाम सत्य कर दिया। 

सीएम योगी ने कहा कि हमने वो भारत देखा है जब हाईवे, एक्सप्रेस वे, ट्रिपल आईटी से लेकर हर घर जल की योजना लागू हो रही है। 80 करोड़ लोग राशन की सुविधा का फ्री में लाभ प्राप्त कर रहे हैं।सीएम ने कहा कि अब तक 12 करोड़ लोगों को शौचालय दिए जा चुके हैं, 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है,सीतापुर जिले को सर्वाधिक गैस सिलेंडर व शौचालय दिए गए,जिनके घर में सिलेंडर नहीं हैं,चुनाव के बाद उन्हें मिलेगा,जिसको घर नहीं मिल पाया है चुनाव बाद घर मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि जब आपका वोट कांग्रेस या सपा को जाता था तो अयोध्या में और काशी में हमला होता था। आज मंगलवार का दिन है सपा ने संकटमोचक मंदिर में हमला करवाया था। जब अखिलेश यादव आए तो उन्होंने आतंकवादियों के मुकदमो को वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया था। सीएम ने कहा कि अभी एक माफिया की मौत हुई तो फातिहा पढ़ने के लिए सपा के लोग उसके घर गए थे। कल्याण सिंह की मौत पर एक भी संवेदना का शब्द नहीं बोला था।चुनाव के महापर्व में ऐसे वोट करिए कि ये सब गायब हो जाएं।

सीएम योगी ने कहा कि इन सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना होगा। कांग्रेस-सपा के गठबंधन प्रत्याशियों की जमानत जब्त कर दीजिए। घर-घर में मोदी जी का संदेश पहुंचाना होगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जुलाई का राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक, तीन महीने की चीनी भी मिलेगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने जुलाई 2026 के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789