ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक -
* 19 मई 2024
*रविवार
*नई दिल्ली अनुसार-
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 13:52 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त - 27:16 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* विष्टि - 13:52 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वज्र - 11:23 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:27
*🌄सूर्यास्त-* 19:07
*🌙चन्द्रोदय-* 15:22
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 17:25 से 19:07
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*विशेष-
*आज रविवार को - वैशाख सुदी एकादशी 13:52 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , त्रिस्पृशा मोहिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , श्री श्यामबाबा जागरण , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 27:16 तक , द्विपुष्कर योग 27:16 से सूर्योदय तक , शुक्र वृष राशि में 08:43 पर , विघ्नकारक भद्रा 13:51 तक , राजयोग , श्री सखाराम महाराज रथोत्सव (अमलनेर) , मेला कमलाहिया (धर्मपुर , हि. प्र.) , मेला धारावाले सूढ़देवता (सेरीघाट , कण्डाघाट , सोलन हि. प्र.) , गोस्वामी श्री हित हरिवंश महाप्रभु जन्मोत्सव (वैशाख शुक्ल एकादशी) , श्री नीलम संजीव रेड्डी जयन्ती , श्रीमती जानकी रामचन्द्रन स्मृति दिवस , श्री जगन्नाथ पहाड़िया स्मृति दिवस , श्री एरम्पाला कृष्णन नायनार स्मृति दिवस।
*कल सोमवार को- वैशाख सुदी द्वादशी 16:00 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , सोम प्रदोष व्रत।
*आज की वाणी-
भृत्यातिथिषु यो भुंक्ते
भुक्तवत्सु नरः सदा ।
अमृतं केवलं भुंक्ते
इति विद्धि युधिष्ठिर ॥
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९३
*अर्थात् -
हे युधिष्ठिर ! जो सदा भृत्यों(सेवक)और अतिथियों के भोजन कर लेने के बाद ही स्वयं भोजन करता है, उसे केवल अमृत भोजन करने वाला (अमृताशी) समझना चाहिए।
*19 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1568 – इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने स्कॉट रानी मैरी को गिरफ्तार किया।
1571 – मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।
1714 - ग्रेट ब्रिटेन की रानी ने अपने जीवनकाल में हनोवर के सदन के सदस्यों को ब्रिटेन में रहने की इजाजत देने से इनकार किया।
1769 - पोप क्लेमेंट XIV पोप क्लेमेंट XIII के स्थान पर 249वें पोप के रूप में चुने गए।
1792 – रूसी सेना पोलैंड में दाखिल हुई।
1802 - नेपोलियन बोनापार्ट ने साहब फ्रेंच लेजन (साहब की सेना) स्थापना की।
1848 – दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला।
1885 – जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया।
1892 – बहुचर्चित नाटककार और कवि आॅस्कर वाइल्ड जेल से रिहा किए गए थे।
1900 – दुनिया के तब के सबसे बड़े रेल सुरंग सिंपलन यात्रियों के लिए खुला, इटली-स्विट्जरलैंड मार्ग से जुड़े।
1926 – बेनितो मुसोलिनी ने इटली को फांसीवादी राष्ट्र घोषित किया।
1930 – श्वेत महिलाओं को साउथ अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
1939 – रूस और ब्रिटेन ने नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1961 – असम के सिलचर रेलवे स्टेशन पर बंगाली भाषा को मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर पुलिस के साथ भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हुई।
1971 – भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
1971 – रूस ने मार्स-2 प्रोग्राम लांच किया।
1976 – ऑस्ट्रेलिया ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी।
1991 – क्रोएशियाई नागरिकों ने आजादी के लिए जनमत संग्रह में हिस्सा लिया।
1999 - भारतीय मूल के महेन्द्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
1999 - मैक्सिको में 'बाल्कान डिफ़्यूजो' नामक ज्वालामुखी सक्रिय।
2000 – डिज्नी ने ‘डायनासोर’ फिल्म रिलीज की।
2000 - फिजी में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी की सरकार को ठीक एक साल बाद सात नाकाबपोश सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा तख्तापलट।
2001 - इस्रायल का फ़िलिस्तीनी मुख्यालयों पर हवाई हमला, 15 घायल।
2002 - पूर्वी तिमोर चार सदियों की दासता के बाद नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
2003 - जिबुती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 - भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फ़तह किया।
2007 - अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति।
2008 - भारत व चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ।
2008 - विश्व श्रम संगठन के कार्यकारी अक्ष्यक्ष असाने ने नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा पर सम्मेलन का उदघाटन किया।
2008 - बैंक आफ़ बड़ौंदा ने वर्ष 2007-08 में अपने शुद्ध लाभ में 39.9% की वृद्धि दर्ज की।
2008 - मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद ने सत्तायुढ़ दल से अलग होने की घोषणा की।
2008 - कैलाश मानसरोवर के लिए चीन ने भारतीय यात्रियों का दौरा स्थगित किया।
2010 - भारत सरकार को 34 दिनों से चले आ रहे 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपए का शुल्क मिलना तय हो गया।
2010 - बिहार के मुजफ्फरपुर-रक्सौल रेलखंड पर मोतीहारी ज़िला के जीवधारा और पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच बंगारी हॉल्ट के समीप नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे एक टैंकर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा इसकी 13 बोगियों में आग लग गई।
2011- 58वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। फ़िल्म 'मोनेर मानुस' को राष्ट्रीय एकता के लिए , फिल्म 'दबंग' को सर्वाधिक मनोरंजक फ़िल्म के लिए पुरस्कृत किया। मलयालम फ़िल्म ‘एदेमाइन्ते माकान अबू’ को सर्वश्रेठ फ़िल्म , अरुणिमा शार्मा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया।
2016 - पेरिस से काहिरा जाने वाली इजिप्टएयर उड़ान MS804 भूमध्य पर गायब हो गयी।
2019 - इराक: शिया अर्द्धसैनिक जवानों पर बम हमले में सात की मौत, 26 घायल हो गए।
2019 - ऑस्ट्रेलियाई चुनाव में बड़ा उलटफेर: सत्तारूढ़ लिबरल गठबंधन की जीत, लेबर पार्टी नेता बिल शॉर्टन का इस्तीफा।
2020 - भारत - केंद्र ने अम्बिकापुर, राजघाट, सूरत, मैसूर, इंदौर और नवी मुंबई को कचरा मुक्त फाइव स्टार शहर घोषित किया।
2021 - झारखंड में ट्रेन का इंजन पटरी से उतरकर नदी में लुढ़का , 84 यात्री बाल-बाल बचे।
2021 - राजस्थान ने म्यूकोर-मिकोसिस यानी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया।
2021 - नेपाल में 5.8 तीव्रता के भूकंप से लगभग दो दर्जन घर ध्वस्त हुए व लगभग छह लोग घायल हो गए। भारत के जम्मू-कश्मीर व असम में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
2022 - ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की चीन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक हुई।
2022 - देश में पहली बार 5G कॉल का IIT मद्रास में सफल परीक्षण किया गया , नेटवर्क का सारा डिजाइन भारत में ही डेवलप किया गया।
2022 - अफ्रीका के लिये संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष राजनीतिक अधिकारी ने माली के ‘साहेल क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी बल’ (G5-Sahel या G5S) से हटने की जानकारी दी।
2023 - भारत की पहली वाणिज्यिक यात्री उड़ान स्वदेशी रूप से उत्पादित टिकाऊ विमानन ईंधन (एसएएफ) के मिश्रण का उपयोग करके उड़ाई गई।
2023 - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एशिया पेट्रोकेमिकल उद्योग सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता की।
2023 - केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाला।
2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे।
2023 - भारतीय रिज़र्व बैंक ने ₹ 2000 मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने का निर्णय लिया।
2023 - भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 100 घंटे में बनाई 100 किमी की सड़क बनाकर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
*19 मई को जन्मे व्यक्ति-
1824 - नाना साहेब सन 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार थे। उनका मूल नाम 'धोंडूपन्त' था।
1881 - कमाल अतातुर्क - आधुनिक तुर्की के निर्माता थे।
1910 - नाथुराम विनायक गोडसे।
1913 - नीलम संजीव रेड्डी - भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
1934 - रस्किन बॉण्ड - अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक हैं।
1938 - गिरीश कर्नाड, कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता।
1947 - टी.सी. योहानन - लम्बी कूद के भारतीय खिलाड़ी ।
1974 - नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1999 - नायब सूबेदार दीपक पुनिया, एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान व भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी।
*19 मई को हुए निधन-
1904 - जमशेद जी टाटा - टाटा समूह के संस्थापक।
1979 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी - हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करने हेतु एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा" व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।
1996 - जानकी रामचन्द्रन - प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1997 - सोंभु मित्रा - फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे।
2004 - एरम्पाला कृष्णन नायनार - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।
2008 - परम्परावादी मराठी थियेटर के पुरोधा, भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन।
2010 - स्काटिश जॉन शेफर्ड बैरोन, दुनिया की पहली एटीएम :ऑटोमैटिक टेलर मशीन के आविष्कारक।
2021 - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया (93) का निधन हुआ।
2021 - मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान कमांडो बल का नेतृत्व करने वाले NSG के पूर्व महानिदेशक जेके दत्त (72) की मौत हुई।
2023 - अंग्रेजी संगीतकार एंड्रयू माइकल राउरके (59) का निधन हुआ।
2023 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी ब्रायन बूथ (89) का निधन हुआ।
2023 - अंग्रेजी उपन्यासकार, निबंधकार, संस्मरणकार, पटकथा लेखक और आलोचक मार्टिन एमिस (73) का निधन हुआ।
2023 - अंग्रेजी प्रदर्शन कवि, गीतकार और गायक पीट ब्राउन (82) का निधन हुआ।
*19 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 श्री सखाराम महाराज रथोत्सव (अमलनेर)।
🔅 मेला कमलाहिया (धर्मपुर , हि. प्र.)।
🔅 मेला धारावाले सूढ़देवता (सेरीघाट , कण्डाघाट , सोलन हि. प्र.)।
🔅 गोस्वामी श्री हित हरिवंश महाप्रभु जन्मोत्सव (वैशाख शुक्ल एकादशी)।
🔅 श्री नीलम संजीव रेड्डी जयन्ती।
🔅 श्रीमती जानकी रामचन्द्रन स्मृति दिवस।
🔅 श्री जगन्नाथ पहाड़िया स्मृति दिवस।
🔅 श्री एरम्पाला कृष्णन नायनार स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें