Good Daily News...


शनिवार, 4 मई 2024

एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान की महिला राजनयिक के पास से मिला तस्करी का 18.6 करोड़ का गोल्ड

 



मुंबई ।

 राजस्व खुफिया निदेशालय ने दुबई से मुंबई एयरपोर्ट पहुँची अफगानिस्तान की महिला राजनयिक जाकिया वरदाक को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा है। महिला राजनयिक के पास से 25 किलो सोना बरामद हुआ है। तस्करी किए जा रहे सोने की कीमत 18.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआई के अधिकारियों को अफगानिस्तान की राजनयिक के मुंबई पहुंचने से पहले ही सोने की तस्करी की खुफिया जानकारी मिल गई थी। ऐसे में डीआरआई ने अपने कई अधिकारियों को मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया। जैसे ही महिला राजनयिक मुंबई एयरपोर्ट पर उतरकर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहीं थी, तभी डीआरआई के अधिकारियों ने महिला राजनयिक और उनके बेटे को रोका। डीआरआई अधिकारियों ने राजनयिक से पूछा कि क्या उनके पास कोई ऐसा सामान तो नहीं है, जिस पर कस्टम ड्यूटी लगती हो? तो राजनयिक ने ऐसा कोई भी सामान अपने पास होने से इनकार कर दिया। मगर चेकिंग में यह सोना मिला। महिला राजनयिक जाकिया वरदाक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789