Good Daily News...


गुरुवार, 9 मई 2024

इतिहास की 09 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       

🙏शुभप्रभातम् जी🙏


*⚔️महान देशभक्त वीर महाराणा प्रताप ⚔️ को उनकी 484वीं जयन्ती पर शत शत नमन🙏





     *आज दिनांक 

     * 09  मई 2024

              *बृहस्पतिवार

 नई  दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* वैशाख 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 06:23 तक

*🗒पश्चात्-* द्वितीया - 28:20 तक

*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका - 11:56 तक

*🌠पश्चात्-* रोहिणी 

*💫करण-* बव. - 06:23 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* शोभन - 14:40 तक

*✨पश्चात्-* अतिगण्ड 

*🌅सूर्योदय-* 05:33

*🌄सूर्यास्त-* 19:01

*🌙चन्द्रोदय-* 06:06

*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 13:58 से 15:39

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*विशेष-


*आज बृहस्पतिवार को - वैशाख सुदी प्रतिपदा 06:23 तक पश्चात् द्वितीया 28:20 तक , द्वितीया तिथि का क्षय (द्वितीया तिथि टूटी) , वैशाख शुक्लपक्ष प्रारम्भ , चन्द्रदर्शन शुभ , यमघण्टयोग सूर्योदय से 11:56 तक ,  श्री दामोदर देवता तिथि ( आसाम , पंचांगभेद ) , भानुदास महाराज पुण्य तिथि - सतेफल (अमरावती) , वज्रेश्वरी पालकी , गुरु श्री अंगददेव जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , श्री कुन्थुनाथ जन्म - तप - मोक्ष (जैन , बैशाख शुक्ल प्रतिपदा ) , छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (तिथ्यनुसार) , वीर श्री महाराणा प्रताप जयन्ती ( 484वीं , तारीखानुसार) , श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी स्मृति दिवस , श्री गोपाल कृष्ण गोखले जयन्ती व द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस / रूस में विजय दिवस (8 और 9 मई )।

*कल शुक्रवार को - वैशाख सुदी तृतीया 26:52 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , अक्षय तृतीया / आखातीज ( देशाचारे )  भगवान श्री परशुराम जयन्ती ( प्रदोष काल व्यापिनी तृतीया में ) , ।


*आज की वाणी-


अप्यदृष्टं     श्रवादेव

    पुरुषं   धर्मचारिणम् ।

भूतिकर्माणि कुर्वाणं 

    तं जनाः कुर्वते प्रियम्।।

       ★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४

*अर्थात् -

        जो मनुष्य धर्म का आचरण करता और लोक- कल्याण के कार्य में लगा रहता है, उसका दर्शन न हुआ हो तो भी मनुष्य केवल नाम सुनकर उससे प्रेम करने लगते हैं।


*9 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1386 – विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता।

1576 – महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।

1588 – ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।

1689 – अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।

1738 - ब्रिटेन ने भूमध्य सागर से वेस्टइंडीज को जहाज़ी बेड़ा भेजा।

1766 - जॉन बर्न दुनिया भर में यात्रा के बाद वापस इंग्लैंड आ गए।

1785 - ब्रिटिश आविष्कारक जोसेफ ब्रैमा ने पेटेंट बियर पंप हैंडल का पेटेंट प्राप्त किया।

1798 - ओरलर्ट हिल की लड़ाई वेक्सफ़ोर्ड, आयरलैंड में हुई। 

1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।

1815 – वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई।

1874 – बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुयी।

1901 - पहला ऑस्ट्रेलियाई संसद मेलबर्न में खुला।

1916 - अमेरिकी कार्गो शिप एसएस रोयोनो में कैलिफोर्निया के तट पर 47 लोग मारे गए।

1945 - चैनल द्वीपों का जर्मन का कब्जा समाप्त हुआ।

1946 – डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।

1947 – विश्व बैंक ने अपना पहला कर्जा फ्रांस को दिया था।

1955 – पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।

1960 – बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना।

1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का जहाज़ खुले मैदान में गिरा। जिसमें 118 लोग मारे गए।

1975 – पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।

1979 – अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।

1993 – दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगोंं की मौत।

2000 - जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।

2002 – रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के दौरान रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट होने से 130 लोगों की मौत और 43 अन्य घायल हुए।

2002 - कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।

2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।

2005 - मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया।

2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया।

2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।

2010 - भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

2012 – 45 यात्रियों से भरे रूस का एक विमान लापता।

2015 - माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अटल पेंशन योजना’ (एपीवाई) शुरु की।

 2019 - निर्भया गैंगरेप मामले की जांच में अहम भूमिका निभाने वाली आईपीएस अधिकारी छाया शर्मा को अमेरिका में साहसिक लीडरशिप से जुड़े कार्यों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया गया।

2019 - अमेरिका, भारत, जापान और फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे वाले जलमार्ग क्षेत्र में संयुक्त नौसेना अभ्यास कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया ।

2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र की डाक एजेंसी द्वारा चेचक उन्मूलन की 40वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। 

2020 - COVID-19 के निदान के लिए अमेरिका ने एंटीजन टेस्ट को मंजूरी दी।

2020 - न्यूयॉर्क में एक दुर्लभ सिंड्रोम से तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया।

2021 - चीन का अनिंयत्रित रॉकेट भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे के आसपास हिंद महासागर में मालदीव के पास गिरा।

2022 - गंभीर आर्थिक संकटों से जूझ रहे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे  ने इस्तीफा दिया , पूरे देश में कर्फ्यू लगा।

2022 - जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली , सुप्रीम कोर्ट में 34 जज हुए।

2022 - तेलंगाना के निजामसागर में एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई , जबकि 17 घायल हुए।

2022 - अमरीका ने रूस की मीडिया, वित्तीय संस्थान और कुछ कंपनियों के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा की।

2022 - दक्षिण कोरिया के 13वें राष्ट्रपति के रूप में यूं सुक-योल ने शपथ ली।

2023 - मध्यप्रदेश के खरगोन में यात्रीबस के 50 फीट ऊंचे पुल से गिरने से 24 की मौत व 43 घायल हुए।

2023 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट केस के सिलसिले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया।

2023 - अदालत ने यौन शोषण मामले में डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराते हुए 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया।

2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह - 2023 में वीरता पुरस्कार प्रदान किए।

2023 - कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता "दक्ष" की मौत हुई।

2023 - गोवा में तीसरी डीडब्ल्यूजी बैठक के दौरान आयोजित महिला-नेतृत्व विकास पर प्रदर्शनी (9-11 मई) शुरू हुई।


*9 मई को जन्मे व्यक्ति-


1540 - महाराणा प्रताप, उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।

1661 - जहाँदारशाह - बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।

1836 - फ़र्डिनांड मोनोयेर - प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।

1866 - गोपाल कृष्ण गोखले, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे। सभी तरह की लेटेस्ट विविध एवं शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1935 - स्नेहमयी चौधरी - प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।


*9 मई को हुए निधन-


1959 - भवानी दयाल संन्यासी - राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।

1986 - तेनज़िंग नोर्गे - माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति।

1995 - कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।

1998 - तलत महमूद - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता।

2004 – चेचेन्या में एक विस्फोट में वहाँ के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।

2014 - नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

2020 - जाने-माने इतिहासकार व शिक्षाविद प्रोफेसर हरि शंकर वासुदेवन (68) की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई।

2020 - Rock 'n' roll के जनक लिटिल रिचर्ड का निधन हो गया।

2021 - हरियाणा के झज्जर जिले के गांव दूबलधन निवासी आजाद हिंद फौज के सिपाही और स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन रहे ललती राम का करीब 100 वर्ष की आयु में कोरोना से निधन हुआ।

2021 - पद्म विभूषण रघुनाथ मोहपात्रा - भारत के वास्तुकार, मूर्तिकार और राज्य सभा सांसदथे।

2021 - यूट्यूबर राहुल वोहरा का 35 साल की उम्र में निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी पत्रकार मिज डेक्टर (94) का निधन हुआ।

2023 - मेक्सिकी फुटबॉल खिलाड़ी एंटोनियो कार्बाजल (93) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी चिट्ठाकार हीथर आर्मस्ट्रांग (47) का निधन हुआ।

2023 - अफ्रीकी पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी जॉन ब्लैंड (77) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी अभिनेत्री जैकलीन ज़ेमन (70) का निधन हुआ।

 

*9 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 श्री दामोदर देवता तिथि ( आसाम , पंचांगभेद )।

🔅 गुरु श्री अंगददेव जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार )।

🔅 श्री कुन्थुनाथ जन्म - तप - मोक्ष (जैन , बैशाख शुक्ल प्रतिपदा )।

🔅 भानुदास महाराज पुण्य तिथि - सतेफल (अमरावती)।

🔅 वज्रेश्वरी पालकी।

🔅 छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (तिथ्यनुसार)।

🔅 वीर श्री महाराणा प्रताप जयन्ती ( 484वीं , तारीखानुसार)।

🔅 श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी स्मृति दिवस।

🔅 श्री गोपाल कृष्ण गोखले जयन्ती।

🔅 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस / रूस में विजय दिवस (8 और 9 मई )।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने मदन मोहन पाठक, साथियों ने बैठक कर दी बधाई।

देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, जनपद शाखा देवरिया की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789