Good Daily News...


बुधवार, 8 मई 2024

इतिहास की 08 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक -

     * 08  मई 2024

                *बुधवार

 *नई दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* वैशाख 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* अमावस्या - 08:53 तक

*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा 

*🌠नक्षत्र-* भरणी - 13:34 तक

*🌠पश्चात्-* कृत्तिका 

*💫करण-* नाग - 08:53 तक

*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना 

*✨योग-* सौभाग्य - 17:40 तक

*✨पश्चात्-* शोभन

*🌅सूर्योदय-* 05:34

*🌄सूर्यास्त-* 19:00

*🌙चन्द्रोदय-* नहीं 

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - 19:07 तक

*🌛पश्चात्-* वृषभ 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:17 से 13:58

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*विशेष


*आज बुधवार को - वैशाख बदी अमावस्या 08:53 तक पश्चात् प्रतिपदा शूरु , स्नान - दान आदि की देवकार्य अमावस्या , इष्टि , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:34 से सूर्योदय तक , मुनिश्री शुकदेव जयंती (वैशाख अमावस्या , उत्तर भारत हिन्दी कलेण्डर अनुसार) , मेला पिंजौर (हरियाणा) , खनाणी (कुल्लू) , हरिद्वार - प्रयागराजादि (तीर्थ स्नान महात्म्य) , माता आनन्दमयी जयन्ती  , श्री नारायणस्वामी पुण्य तिथि (नृसिंहवाडी) , श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती (बंगाल) , स्वामी श्री चिन्मयानंद सरस्वती जयन्ती , जीन हेनरी डयूनेन्ट ( नोबेल शांति पुरस्कार सम्मानित ) जयन्ती ,  श्री दामोदरम संजिवैय्या स्मृति दिवस (08 मई का भी वर्णन), क्रान्तिकारी भाई बालमुकुंद शहीदी दिवस , द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस (8 और 9 मई ) , विश्‍व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे व विश्व थैलेसीमिया दिवस ( World Thalassaemia Day )।

*कल बृहस्पतिवार को  वैशाख सुदी प्रतिपदा 06:23 तक पश्चात् द्वितीया 28:20 तक , द्वितीया तिथि का क्षय (द्वितीया तिथि टूटी)।


*आज की वाणी-


धृत्या शिश्नोदरं रक्षेत्

    पाणिपादं च  चक्षुषा ।

चक्षुः श्रोत्रे  च मनसा

    मनो वाचं च कर्मणा।।

       ★महाभारतम् उद्योगपर्व ४०-२४

 *अर्थात्-

      शिश्न और उदर की धैर्य से रक्षा करें अर्थात् कामवेग और भूख की ज्वाला को धैर्यपूर्वक सहें।  इसी प्रकार हाथ-पैर की नेत्रों से, नेत्र और कानों की मन से तथा मन और वाणी की सत्कर्मों से रक्षा करें।


*8 मई की महत्त्वपूर्णक्र घटनाएँ-


1360 – अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1541 – हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।

1713 – मस्क्वा की जगह साँक्त पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) को रूस की राजधानी बनाया गया था।

1736 - फ्रेडरिक जो के वेल्स के राजकुमार थे, ने सक्से-गोथ की राजकुमारी अगस्ता से शादी की।

1741 – फ्रांस और बावरिया न्यूम्पेनबर्ग प्रसंविदा पर हस्ताक्षर किये।

1773 - मिस्र में, ओट्टोमैन विद्रोहियों ने विद्रोह किया, मिस्र के मल्लुक सुल्तान अली बे की हत्या कर दी।

1794 – नवीन आधुनिक शास्त्र के संस्थापक माने जाने वाले फ़्रांस के वैज्ञानिक एन्टोनिए लावाज़िए को फ़्रांस की क्रान्ति के बाद ग्यूटीन से मृत्यू दंड दिया गया।

1842 – वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 व्यक्तियों की मौत हुई।

1847 – रबर टायर को रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने पेटेंट करवाया।

1871 – ब्रिटेन और अमेंरिका के मध्य समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त हुआ।

1874 – आधुनिक शायरी का पहला कवि सम्मेलन आरंभ हुआ। इसका सुझाव मौलाना मुहम्मद हुसैन आज़ाद ने पेश किया।

1886 – डॉक्टर जॉन पेम्बेरटन द्वारा निर्मित कोल्ड-ड्रिंक कोकाकोला का उत्पादन शुरू हुआ था।

1898 – इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।

1901 – आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई। 

1903 – दुनिया के पहले जेप्लिन वायुपोत ‘लेबोदी’ ने 37 किलोमीटर की अपनी पहली उड़ान भरी।

1921 – स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया।

1933 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का व्रत रखा।

1945 – जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया।

1954 – केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।

1962 – रबिन्द्र भारती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1963 – भारतीय रेडक्रास सोसायटी का शताब्दी समारोह मनाया गया।

1980 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक (स्मॉलपॉक्स) के उन्मूलन की घोषणा की।

1984 – फ्रांस ने आईलेंड पर न्यूक्लियर टेस्ट किया।

1984 – लॉस एंजेलेस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ़्ते पहले सोवियत संघ ने ये घोषणा की कि वो इन खेलों का बहिष्कार करेगा।

1997 – चीन की सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रेश हो गई जिसमें 35 लोग मारे गए।

1999 - बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।

2000 - भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।

2001 - अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।

2002 - पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।

2004 - श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।

2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत। 

2010 - छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेबाड़ा में टाड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहाँ से गुज़र रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।

2019 - पाकिस्तान मेन सूफी दरगाह के बाहर आत्मघाती हमला , 10 की मौत।

2019 - बिजनौर में डाकू सुल्ताना के इलाके में दुर्लभ सिक्के मिले।

2020 - भारत और एआईआईबी ने 50 करोड डॉलर की कोविड-19 आपात कार्रवाई और स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली तैयारी परियोजना पर हस्‍ताक्षर किये।

2020 - वंदे भारत मिशन के अंतर्गत ढाका से 168 भारतीय विद्यार्थियों का पहला दल श्रीनगर पहुंचा, सऊदी अरब से 152 यात्रियों को लेकर एक विमान रात कोजिकोड पहुंचा व आई. एन. एस जलाश्‍व लगभग साढे सात सौ भारतीयों को लेकर मालदीव से आज कोच्चि के लिए रवाना हुआ।

2020 - मनमाड को जा रही एक मालगाड़ी ने पटरियों पर सो रहे लोगों के एक समूह को टक्कर मारी।19 लोगों में से 14 की घटना स्थल पर ही मौत और गंभीर रूप से घायल 2 लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया।

2021- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सैयद उल-शुहदा हाई स्कूल के पास हुए धमाके में करीब 90 लोगों की मौत हुई।

2021 - पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहमंद जिले में पानी की टंकी ढहने से 7 बच्चों की मौत व एक घायल हुआ।

2021 - भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने अरब सागर में युद्धाभ्यास किया।

2021 - भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी समेत 27 देशों के नेता शामिल हुए।

2021 - महिला सैन्य पुलिस का पहला बैच भारतीय सेना में शामिल हुआ।

2022 - राजस्थान 10 गीगावॉट सौर क्षमता को पार करने वाला पहला राज्य बना।

2022 - राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट नागपुर (IIM Nagpur) के नए कैंपस का उद्घाटन किया।

2022 - अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन युद्ध के बीच अचानक यूक्रेन पहुंची व राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की।

2022 - मध्‍यप्रदेश सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के द्वितीय चरण का शुभारम्‍भ किया।

2023 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में भारत के प्रथम भारतीय वायु सेना विरासत केंद्र (हेरिटेज सेंटर) का उद्घाटन किया।

2023 - राजस्थान के हनुमानगढ़ में मकान की छत पर मिग-21 गिरने से तीन लोगों की मौत हुई पायलट सुरक्षित रहा।

2023 - भारत के जीवंत राज्य गोवा में भारत की अध्यक्षता में तीसरी जी20 विकास कार्य समूह की बैठक (8 से 11 मई) शुरू हुई।

2023 - कांगो के कालेहे में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 400 से अधिक होने से राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की।

 

*8 मई को जन्मे व्यक्ति


1828 - जीन हेनरी डयूनेन्ट - मानव सेवा के कार्यों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।

1895 - गोपबन्धु चौधरी - उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।

1916 - स्वामी चिन्मयानंद - भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।

1926 - तपन राय चौधरी - प्रसिद्ध इतिहासकार।

1929 - गिरिजा देवी - भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका।


*8 मई को हुए निधन-


1777 - मीर क़ासिम - बंगाल का नवाब।

1899 - वासुदेव चापेकर - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक थे।

1915 - अमीर चन्द - भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे।

1915 - भाई बालमुकुंद - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।

1972 - दामोदरम संजिवैय्या - आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (08 मई का भी वर्णन मिलता है)।

1982 - आत्माराम रावजी देशपांडे - प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।

1993 - देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।

2013 - ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर - भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।

2021 - प्रसिद्ध योग गुरू स्वामी आध्यात्मानंद (77) का कोविड-19 से निधन हुआ।

2021 - मॉस्को ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व कोच एम के कौशिक (66) का कोरोना से निधन हुआ।

2021 - मॉस्को ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह (60) का कोरोना से निधन हुआ।

2022 - ओडिया साहित्यकार पद्मश्री से सम्मानित रजत कुमार कार (88) का निधन हुआ।

2023 - प्रख्यात बंगला साहित्यकार समरेश मजूमदार (79) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी, कोच और कार्यकारी जोसेफ रॉबर्ट गार्सिया कप्प (85) का निधन हुआ।

2023 - ब्राज़ीलियाई रॉक गायिका, संगीतकार और गीतकार रीटा ली जोन्स (75) का निधन हुआ।

 

*8 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:


🔅 मुनि श्री शुकदेव जयंती (वैशाख अमावस्या , उत्तर भारत हिन्दी कलेण्डर अनुसार)।

🔅 मेला पिंजौर (हरियाणा)।

🔅 खनाणी (कुल्लू)।

🔅 हरिद्वार - प्रयागराजादि (तीर्थ स्नान महात्म्य)।

🔅 माता आनन्दमयी जयन्ती।

🔅 श्री नारायणस्वामी पुण्य तिथि (नृसिंहवाडी)।

🔅 श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती (बंगाल)।

🔅 स्वामी श्री चिन्मयानंद सरस्वती जयन्ती।

🔅 जीन हेनरी डयूनेन्ट ( नोबेल शांति पुरस्कार सम्मानित ) जयन्ती।

🔅 श्री दामोदरम संजिवैय्या स्मृति दिवस (08 मई का भी वर्णन)।

🔅 क्रान्तिकारी भाई बालमुकुंद शहीदी दिवस।

🔅 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस (8 और 9 मई )।

🔅 विश्‍व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे।

🔅 विश्व थैलेसीमिया दिवस ( World Thalassaemia Day )।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जुलाई का राशन वितरण 6 से 20 जुलाई तक, तीन महीने की चीनी भी मिलेगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने जुलाई 2026 के राशन वितरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789