Good Daily News...


गुरुवार, 21 मार्च 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡दिल्ली- हाईकोर्ट में केजरीवाल की अर्जी पर सुनवाई, CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक की मांग,अरेस्टिंग नहीं होगी ये सुनिश्चित हो- केजरीवाल , मैं जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं- केजरीवाल, ED अरेस्ट नहीं करेगी ये सुनिश्चित हो- केजरीवाल, केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी पेश।


➡मेरठ- मंदबुद्धि युवक को जिंदा जलाने का मामला, मंदबुद्धि युवक की उपचार के दौरान हुई मौत,जंगल में मंदबुध्दि युवक के लगाई गई थी आग ,मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस , 24 घंटे में ज़िंदा जलाने वाले आरोपी तलाश नहीं पाई पुलिस, थाना सरूरपुर के कालीना गांव का मामला।


➡फिरोजाबाद- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कमरे के अंदर फांसी से लटका मिला शव, ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और  हत्या का आरोप, पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के शंभू नगर की घटना।


➡मैनपुरी - महिला से दबंगों ने की छेड़छाड, अश्लील हरकतें, पीड़ित ने एसपी दफ़्तर पहुंच लगाई न्याय की गुहार ,गांव के दो सगे भाइयों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप ,दन्नाहार थाने में नहीं लिखी गई  पीड़ित महिला की FIR, एसपी ने शिकायती पत्र लेकर दिया न्याय का आश्वासन, दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कुचेला का मामला ।


➡मैनपुरी- छात्र की पिटाई का लाइव वीडियो हो रहा वायरल , 1 छात्र को घेरकर मारपीट कर रहे आधा दर्जन छात्र, स्टेशन रोड स्थित कोचिंग सेंटर के बताये जा रहे छात्र,स्टेशन रोड पर आये दिन छात्रों में होती है मारपीट, शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे गेट चौकी क्षेत्र के मामला।


➡कन्नौज - कार की टक्कर से डॉक्टर की मौत का मामला, धरने पर बैठे MBBS छात्रों को समझाने पहुंचे डीएम-एसपी, छात्रों ने डीएम के सामने रखी कई मांगे, डीएम और एसपी के आश्वासन पर धरना किया खत्म, ओपीडी में चिकित्सा कार्य किया शुरू, तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास हुआ था हादसा।


➡मैनपुरी-  भू-माफिया असलहा की दम पर बेशक़ीमती ज़मीन पर कर रहे कब्ज़ा , दबंग भू-माफिया का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल , पीड़िता ने न्याय के लिए एसपी को दिया शिकायती पत्र , पीड़िता की पुस्तैनी ज़मीन को बंदूक़ की दम पर कर रहा कब्ज़ा , मना करने पर पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी , थाना किशनी के नग़ला अखे जटपुरा गांव का मामला।


➡बिजनौर- आजाद समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद पहुंचे बिजनौर ,चंद्रशेखर नामांकन करने पहुंचे कलेक्ट्रेट ,चंद्रशेखर ने भाजपा को लिया आड़े हाथ , लोगों में मेरे प्रति उत्साह का माहौल- चंद्रशेखर, भाजपा को बताया चंदा लेने वाली सरकार, नगीना सुरक्षित सीट से चंद्रशेखर लड़ रहे चुनाव।


➡लखीमपुर खीरी - 600 लीटर अवैध शराब बरामद, उपकरण सहित भट्टियां बरामद , 4 महिला, 8 पुरूष किए गए अरेस्ट, पुलिस, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, मोहम्मदी के साहबगंज का मामला।


➡ग्रेटर नोएडा - सूरजपुर कोर्ट की हड़ताल हुई खत्म , एल्विश यादव की जमानत अर्जी पर आज होगी सुनवाई , पिछले 4 दिनों से नहीं हुई थी बेल पर सुनवाई, सूरजपुर ज़िला न्यायालय में होगी ज़मानत पर सुनवाई।


➡महोबा - जिले में अवैध प्लाटिंग का धंधा जोरों पर, भूमाफिया मुख्यालय के चारो ओर कर रहे हैं अवैध प्लाटिंग,प्लाटिंग के खेल में जिले के सरकारी शिक्षक, राजस्वकर्मी शामिल,भूमाफियाओं का रुपये के लेनदेन के विवाद के बाद हुआ खुलासा, महोबा मुख्यालय क्षेत्र के गांधी नगर में हो रही है अवैध प्लाटिंग।


➡मथुरा- कार से लाखों की नगदी चोरी होने की घटना का पर्दाफाश, पुलिस ने चार महिला सहित 9 चोर गिरफ्तार किए, एसएसपी आवास के सामने खड़ी कार से हुई थी चोरी,खड़ी कार का शीशा तोड़कर नगदी चोरी की थी, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए हैं, कब्जे से 1 लाख 20 हजार रुपए और गहने बरामद।


➡फर्रुखाबाद- अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,गैंगस्टर के आरोपी समेत 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध तमंचे, कारतूस, उपकरण बरामद, मऊदरवाजा पुलिस, SOG टीम ने की कार्रवाई, फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार का मामला।


➡आगरा- चौथ वसूली करने वाले पर दर्ज हुई एफआईआर, पुलिस का भय दिखा कर चौथ वसूली करते थे , 82 की कार्रवाई का भय दिखाकर मांगी थी चौथ,60 हजार की मांगी गई थी पीड़ित महिला से चौथ, पीड़ित महिला का शाहगंज थाने में दर्ज है केस, चौथ वसूली की बातचीत का ऑडियो वायरल, वायरल ऑडियो के आधार पर पुलिस ने केस किया दर्ज, जगदीशपुरा क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी तेजवीर राणा,तेजवीर राणा को शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।


➡उन्नाव- नवनिर्मित नेशनल हाइवे धसना शुरू, दरारों के साथ कई जगह सड़क धसीं, नवनिर्मित टोल से 500 दूरी पर सड़क में दरारें, नेशनल हाइवे निर्माण में मानकों को किया अनदेखा, बीघापुर के अकवाबाद टोल के पास का मामला, उन्नाव से लालगंज तक बनाया गया है फोर लेन हाईवे।


➡मेरठ - SSP आवास के पास दिनदहाड़े गुंडों का आतंक,गुंडों ने MR को सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा,अवैध असलहा, तमंचों, डंडों से मारपीट की,गुंडों ने पीट-पीटकर MR का सिर फोड़ा,मामूली विवाद के बाद की मारपीट, सिविल लाइन इलाके के कुटी चौराहे की घटना।


➡मुजफ्फरनगर - पर्दाफाश झील के पास मिला शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी, नगर कोतवाली के शामली रोड का मामला।


➡रामनगर- लंदन के इंग्लैंड से रामनगर पहुंची विदेशी महिला फियोना, अपने स्वर्गवासी पिता का जन्म प्रमाणपत्र लेने पहुंची, विदेशी महिला ने नगरपालिका प्रशासन में दस्तावेज दिए।


➡देहरादून- आम आदमी पार्टी ने नई कार्यकारिणी घोषित की, एसएस कलेर को बनाया गया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, डी एस कौटिल्य को महासचिव की दी गई जिम्मेदारी, प्रदेश से प्रभारी रोहित कुमार ने घोषित की कार्यकारिणी, शिशुपाल सिंह रावत, प्रेम सिंह विशाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष,, चौधरी उमा सिसोदिया, आजाद अली को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, डीके बंसल को कोषाध्यक्ष,  राजू मौर्य,कुलवंत सिंह प्रदेश सचिव बने,।


➡दिल्ली- केंद्र सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक,सुप्रीम कोर्ट ने फैक्ट चेक यूनिट FCU पर रोक लगाई,सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की अधिसूचना पर रोक लगाई ,फैक्ट चेक यूनिट की अधिसूचना पर एक दिन बाद रोक, मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा है- सुप्रीम कोर्ट।


➡दिल्ली- बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य का बयान, विपक्ष कारनामे को सह पाने में सक्षम नहीं- संघमित्रा, 'सपा शिकायत दर्ज करा के मुंह नहीं बंद कर सकती', 'सपा संघमित्रा मौर्य के मुंह को बंद नहीं कर सकती', सपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है- संघमित्रा मौर्य, हमारी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ है- संघमित्रा,टिकट कटने की चर्चा पर बोली संघमित्रा मौर्य, मैं वही करूंगी जो बीजेपी शीर्ष नेतृत्व कहेगी-संघमित्रा, हमारे पिता और हमारी पार्टी अलग है- संघमित्रा, 'मैं पार्टी के प्रति वाफादार हूं, बीजेपी की कार्यकर्ता हूं', समाजवादी पार्टी में जाने पर बोलीं संघमित्रा मौर्य, मैं किसी पार्टी में नही जाऊंगी- संघमित्रा मौर्य, मैं बीजेपी में थी बीजेपी में ही रहूंगी- संघमित्रा मौर्य।


➡दिल्ली- केंद्र सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने फैक्ट चेक यूनिट FCU पर रोक लगाई, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की अधिसूचना पर रोक लगाई , फैक्ट चेक यूनिट की अधिसूचना पर एक दिन बाद रोक, मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा है- सुप्रीम कोर्ट


➡दिल्ली- जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोला, कांग्रेस पार्टी ने देश को लूटा है – जेपी नड्डा, कांग्रेस को जनता पूरी तरह से खारिज कर देगी- नड्डा, वित्तीय लाचारी की बात करना हास्यास्पद है – नड्डा


➡अरुणाचल प्रदेश - विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी, कांग्रेस ने 34 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सीएम योगी आदित्यनाथ का एक दिवसीय दौरा आज

 सुल्तानपुर । सीएम योगी आदित्यनाथ का एक दिवसीय दौरा आज।* सीएम, मण्डल  के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे मण्डलीय समीक्षा बैठक। डायट ग्राउंड...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789