देवरिया । बैतालपुर विकास खण्ड सभागार में संचारी रोग संवेदीकरण प्रशिक्षण बुधवार को सहायक खंड विकास अधिकारी उमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें विकास खंड के समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत सहायक उपस्थित रहे। ब्लाक कोआर्डिनेटर विनय कुमार पांडे ने बताया कि समस्त ग्राम सभाओं में नियमित साफ-सफाई,उथले हैंडपंपों का चिन्हिकरण, सोख्ता निर्माण, शौचालय के नियमित प्रयोग एवं उनके सफाई पर ध्यान देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशु बाड़े के सफाई पर ध्यान देकर गोबर एवं पेशाब को सुरक्षित गड्ढे में रखने के लिए कहा। सुकरबाड़ो को आबादी से दूर रखने एवं बाड़े में मच्छररोधी जाली लगाने और संभव हो तो अन्य पशु पालने पर जोर दिया जिससे संचारी रोग नियंत्रित रहे। स्वास्थ्य विभाग के आद्या कुमार पांडे ने बताया कि अप्रैल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान अंतर्गत सभी गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें