Good Daily News...


सोमवार, 25 मार्च 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡गोरखपुर- अवैध कच्ची शराब बेचने वाले गिरोह पर कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के 2 कारोबारियों को किया गिरफ्तार, 360 लीटर अवैध कच्ची शराब और एक कार बरामद, 2 किलो यूरिया, 2 किलो नौशादर बरामद, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में गुलहरिया पुलिस, गुलहरिया क्षेत्र से हुई अभियुक्तों की गिरफ्तारी।


➡अमेठी- होली मटका फोड़ प्रतियोगिता में विजेता युवाओं को मिला पुरस्कार, होली मटका फोड़ प्रतियोगिता में कपड़ा फाड़ होली का दिखा हुड़दंग, मटका फोड़ने के लिए आपस में भिड़े युवा, जगदीशपुर एसओ ने पहुंचकर युवाओं को कराया शांत, प्रथम विजेता को मिली बाइक, दूसरे विजेता को मिली फ्रिज, जगदीशपुर कस्बे में आयोजित हुई प्रतियोगिता।


➡आगरा- होली खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट, युवक की पत्थर मारकर हत्या से हड़कंप, दो पक्षों में हुई थी जमकर मारपीट,पथराव, पत्थर के हमले से 22 वर्षीय रवि की मौत, डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित किया, कुछ युवकों की पुलिस ने की शिनाख्त, डीसीपी सिटी समेत थाने की फोर्स मौके पर, एतमौतदौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना की घटना।


➡फतेहपुर- चाय समोसा की गुमटी में सिलेंडर फटने से हादसा, कई घरों की इमारतें हुई क्षतिग्रस्त, घरेलू सिलेंडरो का हो रहा था दुकान में उपयोग, फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग

गाजीपुर थाना क्षेत्र बहुआ रोड का मामला।


➡सीतापुर- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव, एक घंटे बाद भी नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त, शव के पास मिली साइकिल और शराब के खाली पाउच, मौके पर पहुंची पुलिस, मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी, नशे की हालत में युवक के ट्रेन से कटने की आशंका, रामकोट थाने के कटीली चौकी क्षेत्र का मामला।


➡फतेहपुर- दपसौरा कांड में तीसरे घायल कल्लू ने तोड़ा दम, जिला अस्पताल में चल रहा था कल्लू का इलाज, मनोज और मैय्यादीन की रात में हो चुकी मौत, शराब व मीट पार्टी के दौरान हुआ था हादसा, एक भट्ठा मालिक, दबंगों पर हत्या का आरोप, चांदपुर क्षेत्र के दपसौरा गांव के जंगल की घटना।


➡फतेहपुर- फतेहपुर में भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, दो बाइकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत, दो नवयुवकों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

ललौली क्षेत्र के खटौली गांव के पास की घटना।


➡बदायूं- युवक की दुकान पर आकर मारपीट करने का आरोप, छोटे भाई से हुई लड़ाई के बाद बड़े भाई को पीटा, पीड़ित ने बिल्सी थाना पुलिस को तहरीर दी, मोहल्ले के 3 लोगों पर मारपीट कर का आरोप, बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 6 का पूरा मामला।


➡चंन्दौली- शराब के नशे में कार सवार में कई लोगों को रौंदा, एक बच्चे समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, कार की चपेट में आने से कई अन्य घायल, हाई स्पीड में घर में घुसी कार, कार सवार युवक की भी हालत गंभीर, मुगलसराय कोतवाली के साहूपुरी का मामला।


➡अलीगढ़- होली के मौके पर डीजे पर डांस करने को लेकर फायरिंग, बाइक सवार युवकों ने डांस कर रहे युवक को मारी गोली, घटना को अंजाम देकर आरोपी बाइक सवार हुए फरार, पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, बन्नादेवी थाना के मनोहर वाटिका खैर रोड की घटना।


➡बदायूं- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, कादर चौक क्षेत्र के लभारी गांव के पास हुआ हादसा।


➡इटावा- अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, शराब के नशे में था बाइक सवार युवक, बाइक सवार व्यक्ति की हालत गम्भीर, डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद किया रेफर, भरथना कस्बा चौकी के पास की घटना।


➡बुलंदशहर- बुलंदशहर में पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्ट्री, पुलिस ने मौके से तस्कर कामिल को पकड़ा, 1 दर्जन बने व 15 अधबने तमंचे किए बरामद, कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा रोड का मामला।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्राचार्य व सीएमएस ने किया निरीक्षण

   *इमरजेंसी, ओपीडी एवं वार्डों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   देवरिया, 03 जुला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789