देवरिया ।
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए टिकटों को लेकर शहरों चौराहों तथा गांव गांव में लोग चर्चा कर रहे हैं । जिसमें लोकसभा बांसगांव भी अपनी चर्चा में जोरों पर है। खास कर India गठबंधन में कांग्रेस के पाले में आयी लोकसभा बांसगांव की सीट भी काफी चर्चा में है बांसगांव की सीट को लेकर क्षेत्रीय जनता के बीच एक नाम रामनिवास पासवान की चर्चा लोगों द्वारा बार-बार की जा रही है।जो जनता से क्षेत्र में संपर्क कर रहे हैं,। 2014 में आम आदमी पार्टी से बांसगांव लोकसभा चुनाव लड़ें और सम्मान जनक जनता ने वोट भी किया। रामनिवास पासवान के व्यक्तिगत ब्यवहार इमानदारी और लोगों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा बड़ी पहचान है। छात्र जीवन से ही छात्रों के हित के लिए कई बड़े आन्दोलन किए और सफलता भी मिली। वर्तमान समय में अनारक्षित सीट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बड़े अन्तर से जीत दर्ज किए हैं ,जो बांसगांव क्षेत्र में पड़ता है अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर इमानदारी से अग्रसर रहते हैं। बांसगांव की जनता का कहना है कि अबतक कोई भी प्रत्याशी रुद्रपुर व बरहज विधानसभा से लोकसभा प्रत्याशी नहीं हुआ है। अगर कांग्रेस पार्टी रामनिवास पासवान को बांसगांव लोकसभा से प्रत्याशी बनाती है तो जीत पक्की है। जिससे विकास में पिछड़ा इस क्षेत्र का विकास होना सुनिश्चित हो जाएगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें