ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक -
* 06 मार्च 2024
*बुधवार
*नई दिल्ली अनुसार
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 28:16 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढा़ - 14:53 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* बव. - 17:30 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* व्यतीपात - 11:32 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:40
*🌄सूर्यास्त-* 18:24
*🌙चन्द्रोदय-* 28:30
*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 20:29 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:32 से 14:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*विशेष-
*आज बुधवार को - फाल्गुन बदी एकादशी 28:16 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , विजया एकादशी व्रत (स्मार्त /गृहस्थी के लिए) , मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में 28:11 पर , व्यतीपात पुण्यम् , भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी ) , भगवान श्रेयांशनाथ जन्म - तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी ) , श्री होकिशे सेमा स्मृति दिवस , महान क्रान्तिकारी श्री अम्बिका चक्रवर्ती स्मृति दिवस , श्री रामसुंदर दास स्मृति दिवस व विश्व दंतचिकित्सा दिवस।
*कल बृहस्पतिवार को - फाल्गुन बदी द्वादशी 25:22 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , विजया एकादशी व्रत वैष्णव (साधु - संन्यासी आदि के लिए , निम्बार्क)।
*आज की वाणी-
प्रेरकः सूचकश्चैव
वाचको दर्शकस्तथा।
शिक्षको बोधकश्चैव
षडेते गुरवः स्मृताः॥
*भावार्थ-
प्रेरणा देने वाला , संदेश देने वाला, उच्चारण सिखाने वाला, मार्ग दिखाने वाला, व्यवहार सिखाने वाला, और तत्त्व बोध कराने वाला – ये छह प्रकार के गुरु बताए गए हैं ।
*6 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1775 – रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर ब्रिटिशों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1808 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज ऑर्केस्ट्रा स्थापित किया गया।
1886 – नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1902 – स्पेन में मैड्रिड क्लब की स्थापना हुई।
1915 – महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।
1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध करने की घोषणा की।
1960 – स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।
1961 – भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
1967 - जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
1971 – सुनील गावस्कर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।
1983 – यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई ।
1990 – भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
1991 – प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1996 - ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत 'खाद्य के लिये तेल योजना' को स्वीकार किया।
1996 - आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति पैदा हुई।
2003 - अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2004 - उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।
2007 – दक्षिण चीन में एक कोयला खदान में विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई।
2008 - राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2008 - जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए।
2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की।
2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
2013 – सीरियाई विद्रोहियों का यहां के प्रमुख शहर एर-रक्का पर कब्जा किया।
2018- कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2018 - श्रीलंका सरकार ने कांडी जिले में पिछले दो दिनों से अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा के बाद देश में सात दिन के लिए आपातकाल लगा दिया।
2018 - रूस का एक सैनिक विमान सीरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया , जिसमें सवार कुल 32 यात्री लोग मारे गए।
2019 - अमरीका ने पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा वैधता की अवधि पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष की।
2019 - कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27, सामान्य को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा ।
2020 - अफगानिस्तान के काबुल में एक रैली में गोलीबारी की घटना में लगभग 27 लोगों की मौत , 29 घायल हुए।
2020 - पाकिस्तान में एक तीन मंजिला मकान के ढहने से 18 लोगों की मृत्यु जिनमें 11 महिलाएं और 5 बच्चे भी शामिल।
2021 - प्रधानमंत्री ने गुजरात के केवडिया में सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।
2022 - श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले से एक व्यक्ति की मौत व एक पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हुए।
2022 - यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 2100 से अधिक भारतीयों को विशेष उड़ानों से वापस लाया गया।
2022 - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज इतिहास रचते हुए छह महिला वर्ल्ड कप खेलने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
2023 - भारत ने दुनिया के सामने ‘वन अर्थ वन हेल्थ’ का विजन रखा।
2023 - शाकिब अल हसन वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी बने।
2023 - अमेरिका के उपनगरीय लॉन्ग आइलैंड में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत व दो घायल हुए।
2023 - पाकिस्तान के बोलन में हुई आत्मघाती बम विस्फोट में बलूचिस्तान कांस्टबुलेरी के 9 जवान शहीद हुए व 13 से अधिक घायल हुए।
2023 - इंडोनेशिया के नातुना रीजेंसी में भूस्खलन से कम से कम 11 लोगों की मौत हुई व 12 से अधिक लापता हुए।
2023 - 23वें राष्ट्रमंडल विधि सम्मेलन का गोवा में शुभारंभ हुआ।
*6 मार्च को जन्मे व्यक्ति-
1508 - नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ एक प्रसिद्ध मुग़ल शासक था।
1921 - होकिशे सेमा - भारतीय राज्य नागालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री रहे।
1944 - रामशरण जोशी हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार , सम्पादक और समाजविज्ञानी।
1945 - सैयद अहमद - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
1966 - मकरंद देशपांडे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
1992 - फवाद मिर्ज़ा - भारतीय घुड़सवार का (बैंगलौर, कर्नाटक) में जन्म हुआ।
*6 मार्च को हुए निधन-
1950 - डॉ सच्चिदानन्द सिन्हा - भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे। वे भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1953 - जोसेफ़ स्टालिन का 74 वर्ष की आयु में निधन।
1962 – महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन हुआ।
1995 - मोटूरि सत्यनारायण - दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक।
2015 - रामसुंदर दास - एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके।
1918 - शम्मी (मूल नाम- नरगिस रबाड़ी) , भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ।
2021 - नायलादि शिवराम लक्ष्मीनारायण भट्टा शिवमोग्गा जिले के कन्नड़ कवि थे।
2021 - एक भारतीय हिन्दी और मराठी फिल्म और थिएटर अभिनेता श्रीकांत मोघे (91) का निधन हुआ।
2021 - ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित वयोवृद्ध भारतीय एथलीट ईशर सिंह देओल (91) का निधन हुआ।
2022 - फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य की मौत हुई।
2023 - न्यूजीलैंड ड्रैग परफॉर्मर और राजनेता जॉर्जिना बेयर (65) का निधन हुआ।
2023 - चेक फुटबॉल मिडफील्डर जोसेफ वोज्टा (87) का निधन हुआ।
2023 - रूसी स्प्रिंट कैनोइस्ट पावेल खारिन (95) का निधन हुआ।
*6 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी )।
🔅 भगवान श्रेयांशनाथ जन्म - तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी )।
🔅 श्री होकिशे सेमा स्मृति दिवस।
🔅 महान क्रान्तिकारी श्री अम्बिका चक्रवर्ती स्मृति दिवस।
🔅 श्री रामसुंदर दास स्मृति दिवस।
🔅 विश्व दंतचिकित्सा दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें