Good Daily News...


मंगलवार, 5 मार्च 2024

इतिहास की 05 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏




     *आज दिनांक -

     * 05 मार्च 2024

                *मंगलवार

 *नई  दिल्ली अनुसार-


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 08:07 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी - 30:33 तक

*🌠नक्षत्र-* मूल - 16:00 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढा़ 

*💫करण-* गर - 08:07 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* सिद्धि - 14:07 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात 

*🌅सूर्योदय-* 06:41

*🌄सूर्यास्त-* 18:23

*🌙चन्द्रोदय-* 27:37

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:09 से 12:56

*🤖राहुकाल-* 15:28 से 16:56

*🎑ऋतु-* वसन्त  

*⏳दिशाशूल-* उत्तर


*विशेष-


*आज मंगलवार को - फाल्गुन बदी नवमी 08:07 तक पश्चात् दशमी 30:33 तक , दशमी तिथि का क्षय , मूल संज्ञक नक्षत्र 16:00 तक , विघ्नकारक भद्रा 19:18 से 30:31 तक , कुमारयोग  08:04 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , समर्थ गुरु श्री रामदास जयन्ती ( फाल्गुन कृष्ण नवमी ) , भगवान श्री पुष्पदंत जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण नवमी ) , स्वामी दयानंद सरस्वती जयन्ती ( फाल्गुन कृष्ण दशमी ) , श्री शिवराजसिंह चौहान जन्म दिवस , श्री गंगा प्रसाद बिरला स्मृति दिवस व पंचायती राज दिवस उड़ीसा (श्री बीजू पटनायक जयन्ती 108वीं)।

*कल बुधवार को - फाल्गुन बदी एकादशी 28:16 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , विजया एकादशी व्रत (स्मार्त /गृहस्थी के लिए)।



*आज की वाणी-

निदाघकाले  वर्षे  वा 

      यश्छत्रं सम्प्रयच्छति। 

नास्य कश्चिन्मनोदाहः 

      कदाचिदपि जायते । 

कृच्छ्रात् स विषमाच्चैव

      क्षिप्रं  मोक्षमवाप्नुते ॥

         ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६५

*अर्थात् -

        जो गर्मी और बरसात के महीनों में छाता दान करता है, उसके मन में कभी संताप नहीं होता। वह कठिन- से कठिन संकट से शीघ्र ही छुटकारा पा जाता है।


*5 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1691 – यूरोप में पहली बार करेंसी नोट छपा। यह काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की थी। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।

1699 – महाराजा जय सिंह ने अंबर का सिंहासन संभाला।

1793 – ऑस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हराकर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा कर लिया।

1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन ने उसमानी शासक को मिस्र सहित समस्त क्षेत्रों को ख़ाली करने का वचन दिया।

1851 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की गई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।

1918 – सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।

1931 – महात्मा गांधी जी ने सविन्य अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।

1933 – जर्मनी के संसदीय चुनावों में नाजी पार्टी ने 44 प्रतिशत मत प्राप्त किया।

1962 – कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया।

1966 – यात्री जेट प्लेन माउंट फूजी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

1968 - मार्टिन लूथर किंग की हत्या।

1983 - आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।

1990 – सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।

1995 – भारत और चीन अपने सैन्य कर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नए सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुये।

1997 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया 25 साल में पहली बार शांति वार्ता के लिए मिले।

1997 - भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।

1999 - आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी,।

1999 - फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।

2001 - कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए ।

2001 - मक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।

2002 - राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2003 - अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।

2006 - पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।

2007 - अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।

2008 - महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2008 - भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले 'ब्रह्मोस' मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2009 - भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को ख़रीदा।

2009 - इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।

2009 - बिजनेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने 48 परोपकारी दिग्गज़ों की लिस्ट में टेलिकॉम किंग सुनील मित्तल और प्रवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल समेत चार भारतीयों के नाम शामिल किये।

2018 - द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।

2019 - भारत रक्षा मंत्रालय का फैसला, आर्मी में महिला ऑफिसर्स को मिलेगी परमानेंट ग्रांट कमीशन।

2019 - भारत ने दर्ज की वनडे में 500वीं जीत, ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा देश बना।

2020 - टाइम मैगजीन ने इंदिरा गांधी को 1976 और राजकुमारी अमृत कौर को 1947 की ‘वुमन ऑफ द ईयर’ चुना।

2020 - कोरोनावायरस के चलते दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूल  बंद करने के आदेश दिए व सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगाई।

2020 - केन्द्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों का एकीकरण 4 बैंकों में करने के लिए मंज़ूरी दी (1 अप्रैल, 2020 से लागू )।

2021 - डीआरडीओ ने मिसाइलों के प्रक्षेपण में इस्‍तेमाल की जाने वाली एस.एफ.डी.आर. टेक्‍नोलाजी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वीडन के प्रधानमंत्री स्‍टीफन लोफवेन के साथ वर्चुअल शिखर बैठक की।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सेरावीक-2021 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य भाषण दिया।

2021 - सरकार ने स्‍वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में 259 सदस्यों वाली राष्‍ट्रीय समिति गठित की।

2022 - रूस की ओर से यूक्रेन के दो शहरों, मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का एलान किया गया।

2022 - रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाकर कपिल देव का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा (7वें नम्बर पर सबसे ज्यादा 175 रन बनाए)।

2022 - भारतीय नौसेना ने विस्तारित रेंज ब्रह्मोस लैंड अटैक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2023 - पाकिस्तानी मीडिया रेगुलेटर PEMRA ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषणों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रसारण पर रोक लगाई।

2023 - भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के जहाज से लॉन्च किए जाने वाले संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2023 - चीन का रक्षा बजट लगातार 8वें साल 7.2% बढ़कर 225 अरब डॉलर हुआ।

2023 - ट्यूनीशिया की थ्रिलर अश्कल ने पहली फिल्म पुरस्कार जीतकर विजेता बने।


*5 मार्च को जन्मे व्यक्ति-


1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ।

1905 – महान स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का पंजाब में जन्म हुआ। उन्हें भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने के लिये याद किया जाता है।

1913 - गंगूबाई हंगल - 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' की प्रसिद्ध गायिका।

1916 – ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म हुआ।

1925 - वसंत साठे, पाँचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।

1934 - सोम ठाकुर - मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार।

1959 - शिवराज सिंह चौहान - 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ नेता एवं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री।

1961 - कपिल पाटिल - जानेमाने भारतीय राजनीतिज्ञ (भाजपा)।

 1965 - परगट सिंह - भारतीय हॉकी के बेहतरीन परिरक्षकों (डिफेंडर) में से एक रहे ।


*5 मार्च को हुए निधन-


1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ। उन्होंने अंटार्कटिका की कई यात्राएं कीं और महासागर में स्थित जॉर्जिया के एक द्वीप में उनका निधन हुआ।

1953 – 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन हुआ।

1989 – लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का निधन हुआ।

2010 - जी.पी. बिड़ला - भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।

2018 - केरल हाई कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश डी. श्रीदेवी का 79 साल की उम्र में कोच्चि में निधन हुआ। 

2021 - मथाई जॉर्ज जॉर्ज मुथूट एक भारतीय उद्यमी और व्यवसायी थे।

2023 - अमेरिकन इंटरनेशनल बॉक्सिंग एचओएफ प्रमोटर बॉब गुडमैन (83) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी स्पोर्ट्सकास्टर डेव विल्स (58) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी रॉक गिटारवादक, स्लाइड-गिटार वादक और गीतकार गैरी रॉसिंगटन (71) का निधन हुआ।

2023 - जर्मन लुगर क्लॉस बोन्सैक (81) का निधन हुआ।

2023 -  जापानी फ्रीस्टाइल पहलवान शोज़ो ससाहारा (93) निधन हुआ।


*5 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅समर्थ गुरु श्री रामदास जयन्ती ( फाल्गुन कृष्ण नवमी )।

🔅 भगवान श्री पुष्पदंत जी गर्भकल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण नवमी )।

🔅 स्वामी दयानंद सरस्वती जयन्ती ( फाल्गुन कृष्ण दशमी )।

🔅 श्री शिवराजसिंह चौहान जन्म दिवस।

🔅 श्री गंगा प्रसाद बिरला स्मृति दिवस।

🔅 पंचायती राज दिवस उड़ीसा (श्री बीजू पटनायक जयन्ती 108वीं)।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मानसून सत्र से पहले एनडीए की अहम बैठक, संसद की रणनीति पर मंथन

  बड़ी खबर। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई। यह...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789