Good Daily News...


शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023

इतिहास की 29 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


    ॐ श्रीगणेशाय नम:





     *आज दिनांक -

     * 29 दिसम्बर 2023

                *शुक्रवार

 *नई  दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* पौष 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया - 08:02 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया 

*🌠नक्षत्र-* पुष्य - 27:10 तक

*🌠पश्चात्-* आश्लेषा 

*💫करण-* गर - 08:02 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* वैधृति - 26:27 तक

*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ 

*🌅सूर्योदय-* 07:12

*🌄सूर्यास्त-* 17:33

*🌙चन्द्रोदय-* 19:38

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 12:02 से 12:43

*🤖राहुकाल-* 11:05 से 12:22

*🎑ऋतु-* हेमन्त

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*विशेष-


*आज शुक्रवार को --पौष बदी द्वितीया 08:02 तक पश्चात्  तृतीया शुरू , द्वितीया तिथि वृद्धि ,विघ्नकारक भद्रा 20:52 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:10 से , सूर्य पूर्वाषाढा़ नक्षत्र में 18:14 पर ,  श्री राजेश खन्ना जयन्ती , श्री रामानंद सागर जयन्ती व चित्रकार श्री मंजीत बावा स्मृति दिवस।

*कल शनिवार को -- पौष बदी तृतीया 09:46 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु।


*आज की वाणी-

चिन्तया  जायते  दुःखं

         नान्यथा हेतुना किल।

तया हीनः सुखी शान्तः

         सर्वत्र   गलितस्पृहः ॥

*भावार्थ-

              चिंता से ही दुःख उत्पन्न होते हैं किसी अन्य कारण से नहीं, ऐसा निश्चित रूप से जानिए, चिंता से रहित होकर सुखी, शांत और सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाता है ।


*29 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1530 - मुग़ल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।

1705 - प्रॉपर जॉयोट के "यिदोमनो" पेरिस में प्रीमियर किया गया।

1778 - ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।

1813 - 1812 के युद्ध में ब्रिटिश सैनिको ने न्यूयॉर्क में भैसों को जला दिया।

1845 - टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना। 

1911 - सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।

1911 - मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।

1922 - नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

1937 – ब्रिटेन की सरकार और आयरलैंड के नेताओं के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए किंतु द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ हो जाने के कारण ब्रिटेन की सरकार ने इस समझौते को क्रियान्वित नहीं किया।

1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

1972 - अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।

1972 - कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।

1975 – अमेरिका के न्यूयार्क स्थित ला गारडिया हवाई अड्डे पर बम धमाके में 11 की मौत हुई और 75 घायल हुए।

1975 - ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू।

1977 - विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर 'ड्राइव' बंबई (अब मुम्बई) में खुला।

1978 - स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।

1983 - भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।

1984 - कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देसम देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।

1985 - श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।

1988 - ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।

1988 - सिद्धार्थनगर ज़िला का निर्माण बस्ती ज़िले में किया गया था। नए ज़िले में बस्ती का उत्तरी भाग शामिल है।

1989 - वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।

1996 – ग्वाटेमाला और ग्वाटेमाला नेशनल रिवॉल्यूशनरी यूनिटी के नेताओं ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर गृह युद्ध का अंत किया।

1996 - नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति।

2002 - पाकिस्तानी पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति मिली।

2004 - सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60,000 पहुँची।

2006 - चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।

2012 - मुकेश शास्त्री  - पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।

2019 - झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2019 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्‍चन को वर्ष 2018 का दादा साहेेब फाल्‍के सम्‍मान प्रदान किया।

2020 - भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र ने नेत्र संबंधी ट्यूमर के इलाज के लिए पहली देशज रूथीनियम 106प्लैक के रूप में आंखों के कैंसर के उपचार की पद्धति विकसित की।

2020 - क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिससे लगभग 6 लोगों की मौत हुई।

2021 - अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ द्वारा देश को संकल्प स्मारक समर्पित किया।

2021 - मिस्र न्यू डेवलपमेंट बैंक का चौथा नया सदस्य बना।

2022 - भारत-ऑस्‍ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्‍यापार समझौता लागू हुआ।

2022 - भारत ने चार सौ किमी की रेंज में लक्ष्य भेदने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया।


*29 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति-


1844 - व्योमेश चन्द्र बनर्जी भारतीय बैरिस्टर एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे।

1881 - गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी - प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1889 – लैटिन अमरीका की प्रसिद्ध महिला लेखिका और कवियित्री गैबरीला मीस्ट्रल का चिली में जन्म हुआ।

1900 - 'दीनानाथ मंगेशकर' एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता , प्रसिद्ध नाट्य संगीत संगीतकार और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं गायक थे।

1904 - कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा - कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।

1917 - रामानन्द सागर - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक 'रामायण' के निर्माता।

1942- राजेश खन्ना, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1944 - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।

1948 - सुधीश पचौरी - प्रसिद्ध आलोचक, प्रमुख मीडिया विश्लेषक, साहित्यकार, स्तंभकार और वरिष्ठ मीडिया समीक्षक।

1974 - टीना जतिन खन्ना (ट्विंकल खन्ना)  भारतीय अभिनेत्री।


*29 दिसंबर को हुए निधन-


1927 - हकीम अजमल ख़ाँ, राष्ट्रीय विचारधारा के समर्थक और यूनानी पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक

1967 - ओंकारनाथ ठाकुर- प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक।

1980 - सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त।

1998 - विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।

2003 - शिवराज रामशरण एक भारतीय वैज्ञानिक थे।

2008 – प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हुआ।

2012 - एन्थोनी विलियम "टोनी" ग्रेग - चर्चित पूर्व इंग्लैंड क्रिकेट कप्तान तथा टेलीविजन कमेन्टेटर ।

2019 - श्री पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्‍वेशतीर्थ स्‍वामी जी का निधन।

2019 - संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने सामुदायिक कार्यो के लिए मशहूर भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नजर नंदी का निधन हो गया।

2020 - मशहूर फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन (98) का निधन हुआ।

2022 - ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले (82) का निधन हुआ।


*29 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 श्री राजेश खन्ना जयन्ती।

🔅 श्री रामानंद सागर जयन्ती।

🔅 चित्रकार श्री मंजीत बावा स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


   

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789