Good Daily News...


रविवार, 26 नवंबर 2023

गर्दन काटकर हत्या, सिर में गंभीर चोटिल लाश मिली

 



देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र में अधेड़ की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देवरिया के बरहज तहसील क्षेत्र के मदनपुर थाना के पिड़रा गांव में यह वारदात हुई है। गांव के उत्तर चकरोड पर गब्बू यादव (55) पुत्र स्व. राजवल्लभ का शव मिला। जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गब्बू के सिर पर गंभीर चोट थी। जबकि मौके पर फावड़ा मिला है। परिजन जमीन रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे थे। 

  एडीशनल एसपी राजेश कुमार और सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लिया। पिड़रा गांव निवासी गब्बू यादव शनिवार की शाम से खेत पर पानी चला रहा था। रविवार की सुबह उसका शव चकमार्ग पर मिला। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी आ गए। 

  किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि गब्बू के सिर पर गंभीर चोट थी। वह खून से लथपथ थे। परिजन बगल के गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। 

गब्बू की मौत पर पत्नी शारदा देवी दहाड़े मारने लगी। जबकि छोटे पुत्र रामनिवास, पुत्री प्रियंका, नीरज, मीना का रो-रो कर बुरा हाल था। हालांकि पुलिस ने मामले में तीन लोगों को उठाया है। सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।

 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789