Good Daily News...


गुरुवार, 2 नवंबर 2023

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी का नामांकन हुआ स्वीकार: कांग्रेस की आपत्ति खारिज

 


*!!.वर्ष 2018 में खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से राहुल सिंह लोधी चुनाव जीते दो माह पहले मंत्रिमंडल विस्तार में बनाया था मंत्री.!!

*पंकज पाराशर छतरपुर

टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी को राहत मिल गई है। उनके नामांकन को लेकर लगी आपत्ति को रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद रिटर्निंग ऑफिसर विजय सेन ने देर शाम ये फैसला लिया। जिसके तहत भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी का नामांकन फॉर्म स्वीकार कर लिया गया है। यहां से चुनाव लड़ रहे राहुल सिंह लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं।

*2018 में जीते थे राहुल सिंह लोधी....

बता दें कि राहुल सिंह लोधी 2018 में खरगापुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर को हराया था। राहुल सिंह लोधी को चुनाव से दो महीने पहले हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री भी बनाया गया था, 2023 में भी दोनों प्रत्याशी आमने-सामने हैं l ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा होता दिख रहा है। बता दें कि राहुल सिंह लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं और उन्हें राजनीति में उनका वारिस भी माना जा रहा है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के लिए कुमारगंज अयोध्या भेजा गया

  देवरिया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज, अयोध्या में लगभग 50 पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट हेतु मुख्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789