Good Daily News...


गुरुवार, 30 नवंबर 2023

इतिहास की 30 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...


    ॐ श्रीगणेशाय नम:





     *आज दिनांक -

     * 30 नवम्बर 2023

              *बृहस्पतिवार

 *नई दिल्ली अनुसार


*🇮🇳शक सम्वत-* 1945

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080

*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* तृतीया - 14:27 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्थी 

*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा - 15:01 तक

*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु 

*💫करण-* विष्टि - 14:27 तक

*💫पश्चात्-* बव.

*✨योग-* शुभ - 20:13 तक

*✨पश्चात्-* शुक्ल

*🌅सूर्योदय-* 06:55

*🌄सूर्यास्त-* 17:23

*🌙चन्द्रोदय-* 19:53

*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:48 से 12:30

*🤖राहुकाल-* 13:28 से 14:46

*🎑ऋतु-* हेमन्त

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*विशेष-


*आज बृहस्पतिवार को-- मार्गशीर्ष बदी तृतीया 14:27 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , अङ्गारकी / संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत  , सौभाग्य सुन्दरी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 15:02 से , विघ्नकारक भद्रा 14:26 तक , श्री जगदीश चंद्र बोस जयन्ती , श्री इन्द्र कुमार गुजराल पुण्य तिथि , श्री जर्बोम गैमलिन पुण्य तिथि , रासायनिक युद्ध का शिकार हुए पीड़ितों की याद का दिवस ( संयुक्त राष्ट्र , Day of Remembrance for all Victims of Chemical Warfare ) व Saint Andrew's Day.।

*_कल शुक्रवार को-- मार्गशीर्ष बदी चतुर्थी 15:33 तक पश्चात् पंचमी शुरु।


*आज की वाणी-



*ये च मूढतमा लोके* 

    *ये   च   बुद्धेः   परं  गताः ।* 

*त   एव  सुखमेधन्ते* 

    *मध्यमः क्लिश्यते जनः॥* 

*अर्थात् -

           _महर्षि व्यास युधिष्ठिर को समझाते हैं : संसार में जो अत्यन्त मूर्ख हैं अथवा जो बुद्धि से परे पहुँच गए हैं, वे ही सुखी होते हैं, मध्यवाले लोग कष्ट ही उठाते हैं ।


*30 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-


1731 - बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मरे।

1759 - दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की।

1939 - तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।

1961 - तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।

1965 - गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्‍ट 'के. शंकर पिल्‍लई' ने की थी। 

1997 - भारत-बांग्लादेश विवादित सीमा क्षेत्र में यथास्थिति बनाये रखने पर सहमत।

1999 - सं.रा. अमेरिका के उत्तर पश्चिम 'सिएटल' में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।

1999 - विश्व के बड़े मीटर वेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायण गांव में उदघाटन।

2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मामले में अल गोर ने पुनर्मतगणना की अपील की।

2000 - प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं।

2002 - आईसीसी ने जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की चेतावनी दी।

2004 - बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित।

2008- मुम्बई में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की। 

2008  - सरकार ने एसएटी रिजवी वेतन समिति का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया। 

2019 - भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में पिछले छह वर्ष के दौरान 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

2019 - अल्बानिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 46 हुई।

2019 - भारत और जापान के बीच पहली विदेशमंत्री और रक्षामंत्री स्‍तरीय वार्ता हुई।

2019 - सूरीनाम के राष्ट्रपति डिसाइ बूटर्स कोे 37 साल पुराने एक मामले में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई ।

2020 - वन नेशन वन राशन कार्ड योजना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुरू हुई।

2020 - भारत की अध्यक्षता में शंघाई सहयोग संगठन- एस.सी.ओ. के शासनाध्‍यक्षों की परिषद की 19वीं बैठक का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजन किया गया। बैठक के दौरान साझी बौद्ध विरासत पर पहली एससीओ ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी की शुरुआत की।

2021 - एडमिरल आर. हरि कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी ने नौसेना स्टाफ के 25वें प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाली।

2022 - बांग्‍लादेश में भारत के उच्‍चायुक्‍त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।

2022 - अफगानिस्तान के एबक में नमाज के बाद मदरसे में बम ब्लास्ट से 15 की मौत और 27 घायल हुए।

2022 - भूकंप के तेज झटकों से हिले ईरान व दुबई, रिक्टर स्केल पर 5.6 तीव्रता रही।

2022 - UP में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर ट्रक - बस की टक्कर से  6 की मौत व 15 घायल हुए।


*30 नवंबर को जन्मे व्यक्ति-


1835 - प्रसिद्घ लेखक मार्क ट्वैन।

1858 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस ।

1888 - गेंदालाल दीक्षित - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।

1931 - रोमिला थापर, भारतीय इतिहासकार

1936 - सुधा मल्होत्रा - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।

1944 -  रमेशचंद्र अग्रवाल दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन थे।

1944 - मैत्रेयी पुष्पा - हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार हैं।

1989 - भक्ति शर्मा - एक भारतीय महिला तैराक।


*30 नवंबर को हुए निधन-


1909 - रमेश चन्द्र दत्त - अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे।

1915- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।

2001 - विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का निधन।

2010 - राजीव दीक्षित - भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता।

2012- इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री।

2014 - जर्बोम गैमलिन

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

2019 - लक्ष्मीनारायण नायक - मध्य प्रदेश के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे ।

2019 - ओडिशा के थिएटर कलाकार परमानंद साहू का 72 वर्ष की आयु में निधन।

2019 - महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोल का 77 वर्ष की आयु में निधन।

2020 - राजस्थान भाजपा की विधायक किरण माहेश्वरी का निधन हुआ।

2021 -  जाने माने तेलगु कवि सिरीवेन्‍नेला सीताराम शास्‍त्री का निधन हुआ।

2022 - चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन (96) का निधन हुआ। 


*30 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-


🔅 श्री जगदीश चंद्र बोस जयन्ती।

🔅 श्री इन्द्र कुमार गुजराल पुण्य तिथि।

🔅 श्री जर्बोम गैमलिन पुण्य तिथि।

🔅 रासायनिक युद्ध का शिकार हुए पीड़ितों की याद का दिवस ( संयुक्त राष्ट्र , Day of Remembrance for all Victims of Chemical Warfare )।

🔅 Saint Andrew's Day.


*कृपया ध्यान दें जी-

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789