ॐ श्रीगणेशाय नम:
*आज दिनांक -
* 28 नवम्बर 2023
*मंगलवार
*नई दिल्ली अनुसार
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 14:07 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी - 13:31 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* कौलव - 14:07 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सिद्ध - 22:02 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 06:53
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 18:02
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ - 25:41 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:29
*🤖राहुकाल-* 14:46 से 16:05
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*विशेष-
*आज मंगलवार को-- मार्गशीर्ष बदी प्रतिपदा 14:07 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , मार्गशीर्ष माह कृष्णपक्ष प्रारम्भ , द्विपुष्कर योग 14:06 से सूर्योदय तक , मार्गशीर्ष मासीय व्रत - स्नान - दान - यमनियमादि शुरु , मृगछोड़ी स्नान प्रारम्भ , रोहिणी व्रत (जैन ) , महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्यतिथि /स्मृति दिवस (133वाँ ) व श्री भागवत झा आजाद जयन्ती।
*कल बुधवार को -- मार्गशीर्ष बदी द्वितीया 13:58 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , शुक्र तुला राशि में 25:04 पर।
*आज की वाणी-
एकः खलोऽपि यदि
नाम भवेत् सभायां
मोघीकरोति विदुषां
निखिलं प्रयासम् ।
एकापि पूर्णमुदरं
मधुरैः पदार्थै
रालोड्य रेचयति हन्त
न मक्षिका किम् ?
*भावार्थ-
उत्तम मधुर पदार्थों से पेट भरा हुआ हो , परन्तु खाने में यदि एक भी मक्खी आ गई तो पेट में उथल पुथल पैदा करके क्या वह सारे पदार्थों को उल्टी द्वारा बाहर कर नहीं कर देती ? अर्थात् कर देती है। इसी प्रकार से सभा में यदि एक भी दुर्जन आ गया तो वह सज्जनों के सारे परिश्रम को व्यर्थ कर देता है।
*28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1520 - फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1660 - लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
1676 - बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।
1717 - एक फ्रांसीसी व्यापारी पोत "ला कॉनकॉर्ड" पर हमला करके "रानी ऐनी पर कब्जा करने और बदला लेने की बात की।
1757 - ब्रिटेन ने क्लॉस्टर-ज़ेवेन की कन्वेंशन की निंदा की। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट / HARIYANA EDUCATIONAL UPDATE " फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1775 - दूसरा महाद्वीपीय कांग्रेस ने औपचारिक रूप से अमेरिकी नौसेना को स्थापित करने की घोषणा की।
1785 - होपवेल की संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका और चेरोकी राष्ट्र के बीच हस्ताक्षर किए गए।
1806 - फ्रांसीसी सैनिकों ने वारसॉ में प्रवेश किया।
1814 - द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1821 - पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1854 – डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।
1875 – ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।
1893 - न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912 - इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1932 – फ्रांस और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1956 - चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।
1960 – मोरीटानिया ने औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1966 - डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
1971 – ईरान के तीन द्वीपों अबू मूसा, तुम्बे बुज़ुर्ग और तुम्बे कूचिक से ब्रिटिश अतिग्रहणकारियों के निकलने के साथ ही ईरान ने इन क्षेत्रों को पुन: अपने नियंत्रण में ले लिया।
1975 – वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।
1996 - कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1999 - एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।
2019 - केन्या में अचानक बाढ़ और ज़मीन धंसने की घटनाओं में 120 लोगों की मौत।
2019 - इराक में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 22 प्रदर्शनकारी मारे गए और 180 घायल हुए।
2019 - शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2019 - मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को धनशोधन के एक मामले में दोषी, पांच वर्ष कैद की सजा सुनायी गई।
2020 - संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कोयले से बिजली बनाने वाला पहला और संभवत अंतिम अरब देश बन गया।
2021 - पेत्र फियाला को राष्ट्रपति मिलोस जेमन ने चेक गणराज्य के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
2021 - आकाशवाणी ने यंग इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाली आवाजों के लिए कार्यक्रम #एआईआरनेक्स्ट (#AIRNxt) की शुरुआत की।
2022 - भारत-ऑस्ट्रेलिया सेना की टुकडी का द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास ''ऑस्ट्रा हिन्द 22'' राजस्थान में शुरू हुआ।
2022 - बंगलादेश में जल परिवहन से जुड़े श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हुई।
*28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति-
1908 - क्लौड लेवी स्ट्रास - एक फ्रांसीसी मानव विज्ञानी और नस्ल विज्ञानी थे |
1922 - भागवत झा आजाद - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1927 - प्रमोद करण सेठी - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।
1938 - मल्लेशप्पा मदिवालप्पा कलबर्गि - भारतीय लेखक (कन्फर्म नहीं )।
1945 - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।
1986 - प्रतीक बब्बर - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1988 - यामी गौतम - हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों की एक अभिनेत्री।
*28 नवंबर को हुए निधन-
1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।
1939 – बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन हुआ।
1954 – महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ।
1962 - सी डे - बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक।
1980 - बी॰ एन॰ सरकार के नाम से प्रसिद्ध बीरेन्द्रनाथ सरकार भारतीय फ़िल्म-निर्माता थे।
1981 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।
1989 - देवनारायण द्विवेदी - हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।
1994- भालजी पेंढारकर, प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2019 - ऑस्ट्रेलियाई लेखक और रेडिया वार्ताकार, क्लाइव जेम्स का निधन।
2020 - स्टार वार्स ट्रायोलॉजी में ‘Darth Vader’ के लिए लोकप्रिय ब्रिटिश स्टार अभिनेता डेविड प्रोव्स (David Prowse) का निधन हुआ।
*28 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्यतिथि /स्मृति दिवस (133वाँ )।
🔅 श्री भागवत झा आजाद जयन्ती।
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें