*📝आज दिनांक -
*📜 26 अक्टूबर 2023
*बृहस्पतिवार
*नई दिल्ली अनुसार
*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी - 09:46 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद - 11:27 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* बालव - 09:46 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* ध्रुव - 08:49 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 06:28
*🌄सूर्यास्त-* 17:41
*🌙चन्द्रोदय-* 14:11
*🌛चन्द्रराशि-* मीन - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 13:29 से 14:53
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष-
*_🔅आज बृहस्पतिवार को-- आश्विन सुदी द्वादशी 09:46 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत , श्री श्याम बाबा द्वादशी , श्री पद्मनाथ द्वादशी , कार्तिक मास के लिए द्विदल त्याग व्रतारम्भ , पंचक जारी , भक्त नामदेव महाराज जयन्ती ( तारीखानुसार ) , श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती , श्री जे. डी. रमबई जयन्ती , श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती , श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती व जम्मू-कश्मीर विलय की 76वीं वर्षगांठ।
*_🔅कल शुक्रवार को -- आश्विन सुदी त्रयोदशी 06:59 तक पश्चात् चतुर्दशी 28:19 तक , चतुर्दशीतिथि का क्षय , श्री वराहा चतुर्दशी , जैन चौदस , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:25 से।
*आज की वाणी-
*शुश्रूषा श्रवणञ्चैव
*ग्रहणं धारणं तथा ।
*ऊहापोहोऽर्थविज्ञानं
*तत्त्वज्ञानञ्च धीगुणाः ॥
*अर्थात्-
_शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह (आन्तरिक तर्क वितर्क), अर्थविज्ञान और तत्त्वज्ञान – ये बुद्धि के गुण हैं ।
*26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1708 - लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के निर्माण का काम पूरा हुआ।
1774 - फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित हुई।
1858 - एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1905 - नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1934 - महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
1943 - कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
1947 - इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1950 - संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 - विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
1969 - चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 - त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1980 - इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994 - 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।
1999 - उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001 - जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
2007 - अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
2012 - बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012 - अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015 - उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
2019 - भारत, भूटान और नेपाल ने ट्रांस बॉर्डर कंज़र्वेशन पार्क की स्थापना के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये।
2020 - संयुक्त राष्ट्र महासिचव एंटोनियो गुतरेस ने आर्मेनिया और अजरबेइजान के बीच आज से लागू होने वाले युद्ध विराम का स्वागत किया।
2020 - सुमन दुबे ने अपना पहला उपन्यास “The Fixer: Winning Has A Price. How Much Will You Pay?” जारी किया।
2020 - नासा ने चन्द्रमा के धूप वाले हिस्से में पानी की उपस्थिति की पुष्टि की।
2021 - केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिलांग-डिब्रूगढ़ सेक्टर पर पहली सीधी उड़ान का उद्घाटन किया।
2021 - इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती ने इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाया।
2022 - कांग्रेस में खरगे राज शुरु , मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद की नयी जिम्मेदारी संभाली।
2022 - ईरान में बंदूकधारियों ने शिया मुसलमानों के पवित्र स्थल पर की गोलीबारी, 15 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
*26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति-
1270 - भक्त नामदेव महाराज का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में नरसीबामणी नामक गाँव में एक शिंपी के परिवार में हुआ।
1775 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
1886 - गोदावरीश मिश्र - उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
1890 - गणेशशंकर विद्यार्थी - पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
1920 - मधुकर दिघे - मेघालय के पूर्व राज्यपाल।
1923 - राम प्रकाश गुप्ता - 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री।
1924 - ठाकुर प्रसाद सिंह - भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
1933 - सरेकोप्पा बंगरप्पा - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1934 – मेघालय के नौवें मुख्यमंत्री जे. डी. रमबई का जन्म हुआ।
1937 - हृदयनाथ मंगेशकर भारतीय संगीतकार व लता मंगेशकर, आशा भोंसले और उषा मंगेशकर के भाई।
1971 - प्रीति सिंह - भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।
2002 - जेरेमी लालरिनुंगा - भारत के भारोत्तोलन के खिलाडी।
*26 अक्टूबर को हुए निधन-
1947 - लॉर्ड लिटन द्वितीय - बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर । (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1955 - डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
1956 - बलराज भल्ला - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1981 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार ।
2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक ।
2020 - रॉबर्ट डैनियल मेनकर - एक अमेरिकी कथा लेखक और संपादक थे।
*26 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव-
🔅 भक्त नामदेव महाराज जयन्ती ( तारीखानुसार )।
🔅 श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती।
🔅 श्री जे. डी. रमबई जयन्ती।
🔅 श्री सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती।
🔅 श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती।
🔅 जम्मू-कश्मीर विलय की 76वीं वर्षगांठ।
*कृपया ध्यान दें जी-
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।






%20copy.jpg)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें