इजराइल गाजा के करीब 23 लाख लोगों को इजिप्ट में शिफ्ट कराएगा, इसके लिए इजराइल ने 'गाजा प्लान' तैयार किया है. प्लान के मुताबिक अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर इजराइल सिनाई मरुस्थल में आधुनिक टैंट सिटी बनाएंगी जो हर सुविधा से लैस होगी। इजराइल के इस प्लान से गाजा के लोगों की बदहाल जिंदगी बेहतर होगी साथ ही इजिप्ट की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा।
गाजा पर जारी हवाई हमले के बीच तेल अवीव से एक ऐसा दस्तावेज सामने आया है जिससे इजराइल के ‘गाजा प्लान’ का खुलासा हो गया है। इजराइल के सत्तारूढ़ पार्टी के एक सीनियर नेता द्वारा तैयार दस्तावेज में गाजा के करीब 23 लाख लोगों को इजिप्ट में शिफ्ट करने का प्लान है। मीडिया के पास इस डॉक्यूमेंट की कॉपी मौजूद है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से जुड़े सीनियर नेता आमिर वेटमैन ( Amir Weitmann) ने ये पूरा प्लान सरकार के सामने रखा है. इस दस्तावेज में गाजा से सभी लोगों को इजिप्ट में शिफ्ट करने से इजराइल, इजिप्ट, सऊदी अरब, यूरोप और गाजा के लाखों लोगों को होने वाले अनगिनत फायदे गिनाए गये हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें