Good Daily News...


गुरुवार, 31 अगस्त 2023

बुंदेलखंड में महारथियों का चुनावी संग्राम, छतरपुर जिले में 3 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी भारी कमजोर

 *!!.बुंदेलखंड में महारथियों का चुनावी संग्राम, छतरपुर जिले में 3 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी भारी कमजोर


: महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह (भंवर राजा) और उनके पुत्र कामख्या प्रताप सिंह का जवारदस्त विरोध, बिजावर विधानसभा क्षेत्र में सपा विधायक राजेश शुक्ला (बब्लू भैया) का भाजपा का दामन थामना जनता को नागवार क्षेत्र में आंतरिक विरोध, चंदला विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश प्रजापति के द्वारा फैलाई जा रही अराजकता

*पंकज पाराशर छतरपुर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में बहुत ही कम समय बचा है, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी जी जान लगाकर सत्ता में बने रहना चाहती है तो वही कांग्रेस भी इस बार पूरी तैयारी के साथ भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कमर कस रही है l इसलिए प्रत्येक सीट पर दोनों ही राजनैतिक दलों के द्वारा पूरा जोर लगाया जा रहा है। एक एक मतदाता के पास पहुंचने के लिए सरकार के द्वारा जहां जनसंपर्क व विकास यात्रा निकाली जा रही है तो वहीं कांग्रेस के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

बीते विधानसभा चुनाव में छतरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ी थी, 6 विधानसभा सीटों में से महज 1 सीट पर ही भाजपा को विजयश्री प्राप्त हुई थी, 4 विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी तो एक सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत का परचम लहराया था किंतु बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदुम सिंह लोधी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था । वर्तमान में हाल यह है कि छतरपुर जिले की 3 विधानसभा सीटें भाजपा के लिए बेहद कमजोर साबित समझी जा रही हैं ।

महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पास कोई भी जिताऊ प्रत्याशी नहीं है। घिशे पिटे  जनता के द्वारा नकारे गए प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह (भंवर राजा) के पुत्र कामख्या प्रताप सिंह (टीका राजा) को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है l जनता में जवरदस्त विरोध हो रहा है l तो वही चंदला विधानसभा क्षेत्र में राजेश प्रजापति की तो जमानत जप्त होने के आसार लग रहे हैं। गौरतलब है कि राजेश के पिता पूर्व विधायक आरडी प्रजापति भाजपा को पानी पी पीकर गाली दे रहे हैं और हर एक छोटे से काम में राजेश प्रजापति का बेहद दखल अंदाजी देना लोगों को रास नहीं आ रहा है l चंदला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी संगठन के लोग बेहद प्रत्याशी से नाराज बताए जा रहे। तो वही बिजावर विधानसभा क्षेत्र में भी यादव समाज के द्वारा ताल ठोक कर वर्तमान विधायक राजेश शुक्ला (बब्लू भैया) का विरोध किया जा रहा है, राजेश शुक्ला (बब्लू भैया) ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। भाजपा के स्थानीय नेता भी बेहद नाराज हैं, हालांकि वह खुलकर विरोध नहीं जता रहे हैं। वर्तमान विधायक राजेश शुक्ला (बब्लू भैया) पर जाति विशेष के लोगों को संरक्षण देने के आरोप में तो वही गांव गांव में अवैध शराब को बेचे जाने के आरोप लगाए जा रहे। वहीं समाजवादी पार्टी से प्रभावित यादव समाज भी बेहद नाराज बताई जा रही है, जगह जगह समाज की बैठक आयोजित कर भाजपा के खिलाफ वोट करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को छतरपुर जिले से निराशाजनक परिणाम ही मिलने के आसार हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789