Good Daily News...


रविवार, 23 जुलाई 2023

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर भारी पड़ रहे ये ज्योतिषी! रांची झारखंड में देव स्थान, बिना पर्ची के बताते हैं भूत और भविष्य

.


पंकज पाराशर छतरपुर

 मध्यप्रदेश।देश में फिलहाल बाबा बागेश्वर धाम की धूम मची हुई है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर्ची निकाल कर सामने वाले की सारी पोल खोल देते हैं। चाहे बात भविष्य की हो या भूत की लेकिन झारखंड की राजधानी रांची में भी ऐसे एक आचार्य हैं जिनके पास कोई पर्ची की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि वह आपके जीवन से जुड़े कुछ अंक जानकर ही आपके सारे भूत भविष्य की जानकारी बिल्कुल सटीक दे देंगे ।

दरअसल, हम बात कर रहे है रांची के पंचवटी प्लाजा स्थित अग्रवाल रतन मैं बैठने वाले ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे की । जिनसे मिलने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है, 4-5 घंटे इंतजार करने के बाद लोगों के नंबर आते हैं। आचार्य संतोष कुमार चौबे सिर्फ व्यक्ति के डेट ऑफ बर्थ और जन्म का समय सिर्फ यह दो चीजें ही पूछते हैं। बस इन दो चीजों के आधार पर ही वह सामने वाले की पूरी जानकारी उसके सामने निकाल कर रख देते हैं ।

कुछ अंक से ही मिल जाती है सारी जानकारी

संतोष कुमार चौबे ने बताया कि दरअसल यह कोई चमत्कार नहीं है बल्कि यह ज्योतिषशास्त्र है । इसकी पढ़ाई होती है । उन्होंने कहा, ‘मैंने रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में मास्टर किया है और मैं गोल्ड मेडलिस्ट भी हूं । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुझे गोल्ड मेडल दिया गया था। इसके अलावा मेरे गुरु एक आईआईटियन हैं उनके मार्गदर्शन से भी मैंने बहुत कुछ सीखा है।

ये कोई चमत्कार नहीं

उन्होंने आगे बताया ज्योतिष शास्त्र में अंको का खेल बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि जब व्यक्ति जन्म लेता है उस समय ग्रह की जो दशा होती है वो उसके जीवन में बहुत ही विशेष प्रभाव डालती है। इसीलिए व्यक्ति की जन्म तिथि और जन्म का समय जानना जरूरी होता है. तिथि और समय के अनुसार हमें जन्म के समय ग्रहों की दशा पता चलती है और इस दशा से उनकी जिंदगी के तमाम पहलुओं की जानकारी आसानी से मिल जाती है । यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि विज्ञान है जिसे समझना होता है ।

पिछले 15 सालों से सक्रिय है

ज्योतिषाचार्य के रूप में संतोष कुमार चौबे ने बताया वह पिछले 15 सालों से ज्योतिषाचार्य के रूप में सक्रिय हैं। इससे पहले वह पेशे से पत्रकार थे। लेकिन रुझान हमेशा अंकों खेल में ही रहा। इसीलिए पत्रकारिता छोड़ ज्योतिषाचार्य की पढ़ाई की और इसी में आगे बढ़ते चले गए। वह आगे बताते हैं, ‘मेरे पास लोग अपने शादी में देरी, नौकरी लगने की समस्या, मानसिक परेशानी, शारीरिक रोग, डिवोर्स व प्यार जैसे परेशानी लेकर आते हैं। इन परेशानी के हल के रूप है हम उन्हें उनके ग्रहों के चाल के अनुसार सही दिशा बताते हैं और साथ ही पूजा-पाठ भी कराते हैं’।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789