सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।पुलिस की नाक के नीचे हलियापुर बाजार में आए दिन साइकिल,मोटरसाइकिल, मोबाइल चोरी की घटनाएं बराबर हो रही है।पुलिस निष्क्रिय है।
बीते सोमवार 17 जुलाई को हलियापुर गांव के अंकित चौरसिया प्लेटिना मोटरसाइकिल यूपी 44 BE 0375 लेकर हलियापुर बाजार में सब्जी लेने गए थे।अंकित सब्जी लेकर 20 मिनट में मोटरसाइकिल के पास आए तो वो गायब थी।अंकित ने मोटरसाइकिल चोरी की एफआईआर दर्ज कराने हलियापुर थाने गए तो थानाध्यक्ष ने टालमटोल कर तहरीर अपने पास रख लिया।इसके बाद अंकित ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई।अंकित का कहना है कि थाने पर एफआईआर की कॉपी लेने गया,लेकिन बार-बार हमें दौड़ाया जा रहा है।
बता दें कि हलियापुर बाजार में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं,लेकिन पुलिस चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम है।चोरों के हौसले बुलंद हैं।चोरों के सामने पुलिस नतमस्तक है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें