.
पंकज पाराशर छतरपुर
बुंदेलखंड में युवाओं व किसानों के लिए संघर्ष करते रहे सुभाष सिंह (बॉबी राजा) मझगुवां को कांग्रेस नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, राजनगर विधायक विक्रम सिंह (नाती राजा), युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा), किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह क्षत्रिय एवं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल की सहमति से सुभाष सिंह बॉबी राजा मझगुवां को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया । साथियों एवं इष्ट मित्रों ने बॉबी राजा को शुभकामनाएं प्रेषित की। नवनियुक्त जिला महासचिव सुभाष सिंह (बॉबी राजा) मझगुवां ने कहा कि किसानों के हित में संघर्ष करता रहूंगा। बिजावर विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर छतरपुर जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें