बुंदेलखंड में किसानों, गरीबों व युवाओं का करेगे जन नेतृत्व, कृषि उपज मंडी छतरपुर के पूर्व अध्यक्ष डीलमणि सिंह (बब्बू राजा) विधानसभा चुनाव में ठोकेंगे ताल: छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से रण संग्राम.
पंकज पाराशर छतरपुर
बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारों ने ताल ठोक कर मैदान क्षेत्र में पहुंच रहे हैं, कृषि उपज मंडी छतरपुर के पूर्व अध्यक्ष डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) की दावेदारी से विधानसभा चुनाव में मुकाबला रोचक होगा । डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) लगातार 15 वर्षों तक ग्राम पंचायत बगौता के सरपंच का दायित्व निभाया, 10 वर्ष उनकी मां स्व. श्रीमती मधुलिका राजे सरपंच रही, लगातार दो बार 10 वर्ष कृषि उपज मंडी छतरपुर के अध्यक्ष रहे । वर्ष 2008 में छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से दावा ठोकर सभी को पछाड़ा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता के दबाव में हराया व वर्ष 2013 में छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्णायक भूमिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । वर्ष 2018 में छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) के साथ से कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ा । उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया और चुनाव जिताया । बब्बू राजा के परिजन भाई स्व. जितेंद्र सिंह बुंदेला वर्ष 2003 में बिजावर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए व वर्ष 2009 में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर सांसद रहे । छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में कृषि उपज मंडी छतरपुर के पूर्व अध्यक्ष डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) का जबरदस्त प्रभाव है । किसानों व गरीबों के साथ हाथ मिलाकर बब्बू राजा दुख दर्द में सहारा बने हैं । निराश्रितो का सहारा बनकर जन सेवा करते आ रहे हैं । हजारों समर्थकों ने हाथ उठाकर उनका साथ देकर छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से कृषि उपज मंडी छतरपुर के पूर्व अध्यक्ष डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) को चुनाव रुलाने की सहमति जताई है ।उनकी दावेदारी से समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संभल मिलेगा ।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें