Good Daily News...


शुक्रवार, 2 जून 2023

04 जून को होगी अविवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा व अन्य समाचार

04 जून को होगी अविवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के मोबाइल व इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 04 जून, 2023 को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में शुक्रवार को कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ एवं पीएचडी प्रवेश समन्वयक प्रो0 फारूख जमाल ने परिसर में होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए छह परीक्षा केन्द्र बनाए गए। इसमें केन्द्राध्यक्ष के साथ 09 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। इन केन्द्रों पर 37 विषयों में 1767 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिसमें पीएचडी प्रवेश परीक्षा से नेट व जेआरएफ के विद्यार्थियों को औपबंधित छूट प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। बैठक में पीएचडी प्रवेश समन्वयक प्रो0 फारूख जमाल ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा को पारदर्शितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को दिशा-निर्देश प्रदान कर दिया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में छह परीक्षा केन्द्र बनाये गए है जिसमें अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग, गणित एवं सांख्यिकी विभाग, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग शिक्षा संकाय विभाग, प्रचेता भवन, दीक्षा भवन में 37 विषयों की प्रवेश परीक्षा कराई जायेगी। प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को एक घण्टा पूर्व निर्धारित केन्द्रों पर पहुॅचना होगा। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। बैठक में प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 एसके रायजादा, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 आरके सिंह, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ0 अनिल कुमार, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 दिनेश कुमार सिंह, इंजीनियर शोभित श्रीवास्तव, इंजीनियर अखिलेश कुमार, इंजीनियर आरके सिंह, डाॅ0 मोहन चन्द्र तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। प्रेस विज्ञप्ति एमओयू से विद्यार्थी कौशल विकास से प्रशिक्षित होंगे अवध विवि व बीएसएन इंफोटेक के बीच अकादमिक समझौता हुआ अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और बीएसएन इंफोटेक लखनऊ के बीच एमओयू किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देश में शुक्रवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलसचिव उमानाथ एवं बीएसएन इंफोटेक लखनऊ के एसोसिएट डाइरेक्टर रमा शंकर त्रिपाठी के मध्य अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। इस अनुबंध से व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के बीबीए, बीसीए, बीकॉम तथा एमबीए के विद्यार्थियों को फाइनेंस, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, पर्सनाल्टी डेवलपमेंट कोर्स के साथ विद्या ब्रिज पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षित किया जायेगा। मौके पर डीन कॉमर्स प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के कुशल नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए लगातार अकादमिक समझौते किये जा रहे हैं। इन कोर्सो से आने वाले समय में छात्रों को कौशल विकास से निःशुल्क प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें तेरह सौ से अधिक विद्यार्थी लाभांवित होंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि दोनों सस्थानों के बीच अनुबंध होने से छात्रों को बेहतर प्रशिक्षित किया जा सकेगा। रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए विश्वविद्यालय कटिबद्ध है। बीएसएन इंफोटेक लखनऊ के एसोसिएट डाइरेक्टर रमा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि विद्यार्थियों में स्किल विकसित करने के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। इस एमओयू में विभाग के प्लेसमेट समन्वयक डॉ0 निमिष मिश्रा ने महत्वपूर्ण भमिका निभाई। मौके पर बीएसएन इंफोटेक लखनऊ से नायाब अंजुम, प्रिया सिंह, सुश्री इति चैधरी, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, डॉ0 रामजी सिंह, डॉ0 दीपा सिंह, डॉ0 आशीष पटेल, सूरज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। अयोध्या। मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल की अध्यक्षता में अयोध्या के विभिन्न विकास कार्यो के पर्यवेक्षण एवं सर्वेक्षण के लिए लगाये गये अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार नगर आयुक्त/उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण श्री विशाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने कहा कि अयोध्या में जो भी होटल निर्माण हेतु निवेश करने के इच्छुक है उनकी मदद की जाय, जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हाल में 11 नये होटलों के लिए अनुमति प्रक्रियाधीन है तथा ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में अयोध्या में लगभग 89 लोगो / फर्मो द्वारा होटल स्थापित करने की इच्छा जाहिर की गयी है, जिसमें सभी से सम्पर्क स्थापित करते हुये उनकी हरसंभव मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि होम स्टे/पेइंग गेस्ट, धर्मशालाओं एवं अन्य सभी सुविधाओं के लिए इसी माह के अन्त तक एक वेबसाइट/वेब ऐप विकसित किया जाय, जिससे इन सभी सुविधाओं की आनलाइन बुकिंग हो सके। उन्होंने अयोध्या के गृहस्वामी जो अपने मकान को होम स्टे/पेइन गेस्ट के रूप में उपयोग करने के लिए इच्छुक है उन सभी घरों का सर्वे 100 से अधिक वालन्टियर लगाकर जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय। उन्होंने कहा कि इस सर्वे में विशेष रूप से अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो यथा-रायबरेली रोड, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ रोड तथा गोंडा को जोड़ने वाले मार्गो के आसपास स्थित घरों का सर्वे जल्द से जल्द किया जाय तथा इच्छुक गृहस्वामियों से होम स्टे के सम्बंध में जो भी प्रक्रियायें है उनकों पूर्ण कराया जाय और इसके सम्बंध में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जाय। मण्डलायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि नयाघाट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर शौचालयों की व्यवस्था सुदृढ़ रहे तथा इसके साथ नगर में आगामी दिनों में श्रद्वालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी का अध्ययन करते हुये कितने और अधिक शौचालयों की आवश्यकता है उसके सम्बंध में कार्य किया जाय तथा नगर निगम इन शौचालयों को सेल्फ फाइनेंसिंग मोड में ले जाने के लिए भी कार्य करें।उन्होंने गुप्तारघाट मे विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित दुकानों के ऊपर ओपेन टू स्काई फ़ूड कोर्ट संचालित करने के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार ने कहा कि रेलवे उपरिगामी सेतु नम्बर 112 के समीप उदया चौराहे के पास जहां पर चौदह कोसी एवं पंचकोसी का जंक्शन है उसके आसपास पार्किंग सहित अन्य आवश्यक जन सुविधाओं को विकसित किया जाय। उन्होंने कहा कि नगर में जो भी शौचालय बनाये जाय उन सब में एकरूपता रहे तथा विकास प्राधिकरण द्वारा जो फसाड डिजाइनिंग निर्धारित की गई है, उसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। बैठक में मण्डलायुक्त ने भविष्य में अयोध्या धाम में आने वाले श्रद्वालुओं/पर्यटकों की संख्या में तीव्र वृद्वि की संभावनाओं को देखते हुये अयोध्या धाम के सीमावर्ती प्रवेश स्थलों/प्रवेश द्वारों तथा अयोध्या के अन्य प्रमुख स्थलों पर वाहनों के पार्किंग के लिए पर्याप्त भूखण्डों के चयन तथा अयोध्या धाम के 6 चयनित प्रवेश स्थलों पर भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण हेतु भूमि क्रय के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण के नवीन आवासीय योजनाओं , वोट क्लब, सरयू नदी के किनारे वाटर स्पोर्ट रैम्पवोट शेड, रिटेनिंगवाला एवं जेटी निर्माण, एडवेंचर स्पोर्ट क्लब, अयोध्या धाम इलाके में आधुनिक स्ट्रीट लाइट की स्थापना, लाल डिग्गी स्थित संध्या सरोवर तथा कृष्णा पैलेस के सामने स्माल फूड कोर्टस की स्थापना सहित विभिन्न विकास एवं सौन्दर्यीकरण सम्बंधी परियोजनाओं की समीक्षा की तथा सभी को आपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक में ज्वाइंट मजिस्टेªट श्री के0के0 सिंह,जॉइंट मजिस्ट्रेट सुश्री पूजा, सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण श्री सत्येन्द्र सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री शशिभूषण राय सहित सम्बंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे। लखनऊ। CM योगी ने की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा। CM ने मंत्री और अधिकारियों के साथ समीक्षा कर योग दिवस को लेकर दिए निर्देश। 15 से 21 जून तक मिलकर मनाएं 'योग सप्ताह-CM योगी। भारतीय मनीषा का विश्व मानवता को अनुपम उपहार है योग- CM योगी । जिला मुख्यालयों पर योग के होंगे सामूहिक योगाभ्यास-CM योगी। योग दिवस पर स्कूल/कॉलेजों में होंगी विविध प्रतियोगिताएं-CM। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री होंगे शामिल- CM योगी। योग सप्ताह के कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी करेंगे सहभगिता। सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगरीय निकायों में होगा सामूहिक योगाभ्यास। अमृत सरोवर, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों और सांस्कृतिक स्थलों में हो योगाभ्यास-CM योगी। स्वयंसेवी संस्थाओं, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, योग संस्थानों का लें सहयोग, बढाएं जनजागरूकता-CM योगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के लिए कुमारगंज अयोध्या भेजा गया

  देवरिया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज, अयोध्या में लगभग 50 पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट हेतु मुख्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789