Good Daily News...


सोमवार, 5 सितंबर 2022

अमित शाह ने लालबागचा राजा पंडाल में सपरिवार की पूजा, CM शिंदे और Dy CM फडणवीस रहे मौजूद


amit shah
ANI
अमित शाह का मुंबई दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन देकर भाजपा सत्ता में आ चुकी है। एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर ली थी जिसके बाद इन्हें शिवसेना के 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई दौरे पर हैं। मुंबई में आज उन्होंने सुबह सवेरे लालबागचा राजा पंडाल में पूजा अर्चना की है। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के दौरान इस पूजा पंडाल की विशेष महत्ता है। यही कारण है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने परिवार के साथ इस पंडाल में पहुंचे और भगवान गणपति की पूजा अर्चना की है। अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और  उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी जाएंगे। आगामी चुनावी रणनीति को लेकर अमित शाह महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। अमित शाह आज पवई में ए एम नायक स्कूल का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक लाल बाग के राजा के दर्शन के बाद अमित शाह कुछ और गणेश पंडालों में भी जा सकते हैं। 

अमित शाह का मुंबई दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन देकर भाजपा सत्ता में आ चुकी है। एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर ली थी जिसके बाद इन्हें शिवसेना के 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ। एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। खुद के पास ज्यादा विधायक होने के बावजूद भी भाजपा ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनवाया। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। इसको लेकर भी महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार चर्चा रहती है। फिलहाल उद्धव ठाकरे को और शिंदे गुट आमने-सामने हैं। दोनों गुट शिवसेना पर अपने-अपने दावे को करते हैं।

अमित शाह पर सबकी निगाहें इसलिए भी है क्योंकि आने वाले दिनों में बृहन्मुंबई महानगरपालिका का चुनाव होना है। खबर के मुताबिक सितंबर अथवा अक्टूबर में या चुनाव हो सकता है। कई वर्षों से यहां शिवसेना का शासन है। हालांकि शिवसेना में फिलहाल बंटवारा हो चुका है जिसके बाद माना जा रहा है कि इस चुनाव में भाजपा शिंदे गुट के साथ मिलकर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दूसरी ओर महा विकास आघाडी लगातार दावा कर रहा है कि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और एनसीपी महानगर पालिका चुनाव एक साथ लड़ेगी। लेकिन कहीं ना कहीं मेयर पद को लेकर टकराव देखने को मिल रहा है। कांग्रेस तो मेयर पद पर अपना दावा ठोक रही है। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुख्यमंत्री ने ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

   देवरिया, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज  मझौलीराज में जनपद देवरिया के सलेमपुर एवं भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के ल...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789