*
देवरिया।एन आर एल एम कर्मचारियों का दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहेl ज्ञात हो कि एनआर एल एम कर्मचारियों के लिए विभिन्न अलाउंस दिए जा रहे थे, जो वरिष्ठ अधिकारियों की मनमानी के कारण रोक दिया गया है। पिछले 10 माह पहले इन कर्मचारियों ने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल किया था। हड़ताल के आगे मांगों को मानते हुए प्रदेश स्तरीय अधिकारियों ने देने के लिए आश्वासन दिया था, लेकिन 10 माह बीतने के बाद भी इन अधिकारियों ने इसको लागू नहीं किया। मांगो में प्रमुख रूप से यात्रा भत्ता, बच्चों के पढ़ाने के लिए अलाउंस, बीमा स्वास्थ्य सहित लेकिन विभिन्न मांग है। उनका कहना है कि जब तक मांगें मानी नहीं जाएगी हड़ताल जारी रहेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद देवरिया में कार्यरत जिला मिशन प्रबंधकों, ब्लॉक मिशन प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों के समर्थन में मंगलवार से एन आर एल एम कर्मचारी अनिश्चित काल हड़ताल पर गये है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें