रविवार, 4 सितंबर 2022
Home »
» नगर निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी आदर्श व्यवस्था पार्टी
नगर निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी आदर्श व्यवस्था पार्टी
सलेमपुर, देवरिया। आदर्श व्यवस्था पार्टी की आवश्यक बैठक केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाए जाने का निर्णय लिया गया साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के चयन पर चर्चा किया गया और आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से प्रत्याशी उतारेगी उक्त बातें आदर्श व्यवस्था पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कही। श्री सिह ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि आदर्श व्यवस्था पार्टी भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला है गरीबों और पीड़ितों को न्याय दिलाने में सरकार विफल हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श व्यवस्था पार्टी प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी और एक स्वस्थ भ्रष्टाचार मुक्त निकाय की स्थापना करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी 5 सितंबर से सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके तहत पूरे प्रदेश में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक को प्रमुख रूप से सूबेदार वीके शुक्ला, बृग्वेन्द्र सिंह कुशवाहा , राजेश पाण्डेय , राम अवध यादव , राकेश पाण्डेय, काशी नाथ मिश्र , कैप्टन विमलेश मिश्र,, रामनाथ प्रसाद,राम अवथ यादव, बड़े लाल चौहान, वजीर अहमद भरत लाल पाण्डेय मौजूद रहे संचालन एस पी पाण्डेय ने किया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें