Good Daily News...


शनिवार, 3 सितंबर 2022

विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला,दहशत





  जौनपुर। 03सितंबर। नगर के पचहटिया स्थित सूरज घाट के समीप गांव के खेत में शनिवार की सुबह एक बड़ा सा अजगर दिखने से  लोगों में दहशत फैल गई।देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण महिला,पुरुष इकठ्ठा हो गए।अजगर निलगाय के बच्चे को निगल रहा  था।अजगर की लंबाई लगभग चौदह फिट देख लोग भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने रस्सी से अजगर को जकड़ लिया। मौके पर पहुंचे पत्रकार बिपिन माली ने कपड़ा मंगवाकर अजगर मुंह कसकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पूछ से पकड़कर अजगर उठाकर बस्ती में लाए। अजगर जमीन पर छोड़ते ही निगले हुए नीलगाय के बच्चे को उगल दिया। ग्रामीणों के ऊपर अजगर आक्रामक हो गया। किसी तरफ लोगो ने बोरे में भरकर बांध दिया।डीएफओ को सूचना दी गई। डीएफओ के निर्देश पर पहुंचे वन विभाग कर्मचारी अजगर को साथ ले गए। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789