Good Daily News...


मंगलवार, 13 सितंबर 2022

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा



    जौनपुर।बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में सोमवार को सेवानिवृत्त एएनएम के आवास पर प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका की सास ने सेवानिवृत्त एएनएम के खिलाफ तहरीर दी है।”
ब्राह्मणपुर बरखंडी गांव निवासी संतोष निषाद की पत्नी संगीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर नौपेड़वा गल्लामंडी में सेवानिवृत्त एएनएम शांति सिंह के घर ले जाया गया। शांति घर पर ही प्रसव कराती हैं।



संगीता की सास गीता देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि संगीता का जबरन प्रसव कराया गया। प्रसव से पूर्व दस हजार रुपये भी लिए गए है। पुत्र का जन्म हुआ। कुछ घंटे के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी।

जिसके बाद वहां से दूसरे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजन शव को लेकर थाने पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया।

थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुख्य विकास अधिकारी ने की विद्युत एवं इस जुड़े कार्य आवश्यकताओं के विभागों की समीक्षा बैठक

   *दिए आवश्यक निर्देश*   देवरिया 20  अगस्त । कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत कार्य आवश्यकताओ वाले विभागों की आवश्यक बैठक मुख्य विकास अधिकारी ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789