देवरिया, 23 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश (उर्वरक अनुभाग) द्वारा विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टी माडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के उद्देश्य से पी०एम० गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अन्तर्गत कृषि विभाग से सम्बन्धित जनपद के समस्त निजी एवं सहकारिता क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केन्द्रों से सम्बन्धित डाटा को लिंक किये जाने हेतु निर्धारित प्रारूप पर सूचना चाही गयी है।
उन्होंने कर्मचारियों / अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के अन्तर्गत स्थापित समस्त उर्वरक विक्री केन्द्रों से डाटा को यूनीकोड (अंग्रेजी) व एक्सेल शीट पर अक्षाश व देशान्तर (Latitude and Longitud) के साथ प्रत्येक रिटेलर के उर्वरक बिक्री केन्द्र की फोटो जिस पर विक्री केन्द्र का नाम व पता प्रदर्शित हो को एक्सेल फार्मेट पर 03 दिवस के अन्दर प्रत्येक दशा में जिला कृषि अधिकारी देवरिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें