देवरिया, 23 अगस्त। आज मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सेवा योजन एवं श्रम प्रर्वतन विभाग की समीक्षा की गयी ।
समीक्षा में यह पाया गया कि सेवा योजन विभाग की रोजगार मेला के निर्धारित लक्ष्य से अधिक की पूर्ति की गयी है। स्किल वर्कर का पंजीयन संतोषजनक है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि अपने कार्यालय में मेन्टेनेन्स / आपूर्ति करने वाली फर्म / संस्था का पंजीकरण सेवा मित्र पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराले अगर किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होती है तो जिला सेवा योजन कार्यालय में सम्पर्क कर समस्या का निराकरण करा सकते है। सेवायोजन विभाग को निर्देशित किया गया कि विभिन्न विभागों से सम्पर्क कर पंजीकरण कराये तथा अगली समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट के साथ प्रतिभाग करें।
श्रम प्रर्वतन अधिकारी शशि सिंह द्वारा समीक्षा मे बताया गया कि श्रमिको का पंजीयन कराया जा रहा है तथा पंजीयन की गति मे तेजी लाने हेतु जिले में कैम्प लगाया गया है। जिससे अधिक से अधिक श्रमिको का पोर्टल पर पंजीयन कराकर लाभान्वित किया जा सकें। वर्तमान समय मे लक्ष्य से अधिक पंजीकरण कराया जा चुका है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें