Good Daily News...


सोमवार, 22 अगस्त 2022

जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित


 आपत्ति अथवा सुझाव सम्बन्धित उप जिलाधिकारी / रिटर्निंग ऑफिसर को या जिला निर्वाचन कार्यालय को  30 अगस्त तक किया जा सकता है प्रस्तुत

  देवरिया,  22 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधत्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अधीन जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन नियत प्रारूप-2 पर प्रकाशित किया है तथा सर्व साधारण को उन्होंने अवगत कराया है कि प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची को जिला निर्वाचन कार्यालय व जनपद के समस्त सम्बन्धित उप जिलाधिकारी / रिटर्निंग आफिसर कार्यालय पर जनमानस के निरीक्षण एवं अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी। उक्त आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची का अवलोकन लोक अवकाश के दिनों को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस में किया जा सकता है।
       जिलाधिकारी ने बताया है कि यदि आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची पर किसी व्यक्ति / संगठन / दल या प्रतिनिधि को कोई आपत्ति अथवा कोई सुझाव देना चाहते हों तो अपना लिखित सुझाव / आपत्ति सम्बन्धित उप जिलाधिकारी / रिटर्निंग ऑफिसर को या जिला निर्वाचन कार्यालय को  30 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते है। उक्त अवधि के उपरान्त प्राप्त सुझावों / आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789