Good Daily News...


रविवार, 21 अगस्त 2022

सीडीओ ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से निराश्रित / बेसहारा गोवंशों को संरक्षित करने हेतु दिया निर्देश



  देवरिया, 21 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा पशुपालन विभाग, देवरिया की विभागीय समीक्षा बैठक  गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में आहूत की गयीं। बैठक में निराश्रित गोवंश, अस्थाई गो आश्रय स्थल, कान्हा गोशाला एवं वृहद गो संरक्षण केन्द्र, ग्रीष्म / सूखे में गोवंश हेतु किये गये प्रबन्ध तथा भूसे चारे की व्यवस्था पर समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। 
      मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से निराश्रित / बेसहारा गोवंशों को संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद के 02 विकास खण्ड देसही देवरिया एवं बनकटा में किसी भी प्रकार का गो आश्रय स्थल संचालित नहीं है, उक्त के क्रम में खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड देसही देवरिया एवं बनकटा को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के भीतर गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य आरम्भ करें। निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों में संरक्षित करने के उपरान्त विभिन्न विभागों यथा जिला पंचायत, नगर विकास, पंचायत विभाग, पशुपालन विभाग द्वारा उनकी देखभाल एवं चिकित्सा की जाती है।
        मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित गो आश्रय स्थलों की जांच करने हेतु पायी गयी कमियों का निराकरण किया जाय। टीकाकरण एवं चिकित्सा में कम प्रगति होने पर जनपद के 03-03 पशु चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी।
        उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, देवरिया सदर को निर्देशित किया गया कि निमार्णाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र - सुकरौली की प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789