Good Daily News...


सोमवार, 22 अगस्त 2022

दिव्यांग / कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थी पेंशन हेतु आधार नम्बर को ऑनलाइन तत्काल करें सत्यापित


देवरिया,  22 अगस्त। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उoप्रo द्वारा संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) तथा कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे जनपद देवरिया समस्त पेंशनरो का शत प्रतिशत आधार सीडिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
         जनपद के दिव्यांग / कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर  रहे समस्त लाभार्थियों को उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद के किसी भी जनसेवा केन्द्र, लोकवाडी केन्द्र, अथवा निजी कम्प्यूटर / स्मार्ट फोन द्वारा ऑनलाइन sspy-up.gov.in पोर्टल पर अपना मोबाइल नम्बर पंजीकृत करते हुए स्वयं अपने आधार नम्बर को ऑनलाइन तत्काल सत्यापित कराना सुनिश्चित करे। ऑनलाइन sspy-up.gov.in पोर्टल पर आधार नम्बर को सत्यापित करने में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है अथवा किसी दिव्यांगजन से ऑनलाइन आधार सत्यापित नही हो पा रहा हो तो किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन रूम न0 18 में उपस्थित होकर अपना आधार सत्यापित करा सकते है। आधार सत्यापन नही कराने पर दिव्यांग / कुष्ठावस्था पेंशन की वर्ष-2022-23 के द्वितीय किश्त का भुगतान निदेशालय द्वारा किया जाना सम्भव नही होगा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789