Good Daily News...


मंगलवार, 23 अगस्त 2022

50 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण


   देवरिया,  23 अगस्त। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जनपद के जिला पंचायत परिसर में स्थित एबीआरसी कार्यालय के परिसर से 50 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। 
      इस अवसर पर सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने बताया कि यह मोटराइड ट्राईसाइकिल  दिव्यांगजनों के जीवन को सहज व सरल बनाएगी। दिव्यांगजनों के स्वावलंबन में ट्राइसाइकिल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्हें कहीं आने जाने में असुविधा नहीं होगी और वे अपने कई कार्य इसके माध्यम से कर लेंगे। कार्यक्रम में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा दिव्यांगजनों के हितों के संवर्धन प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
    उक्त कार्यक्रम में 50 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय,ब्लॉक प्रमुख देवरिया सदर पवन कुमार गुप्ता, पिंटू जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर विजयपाल नारायण त्रिपाठी व अन्य उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789