Good Daily News...


शनिवार, 28 मई 2022

पत्रकार एकता समन्वय समिति के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का रुद्रपुर इकाई ने किया जोरदार स्वागत। पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दास्त नही,कमल

   


  देवरिया। शनिवार को पत्रकार एक समन्वय समिति तहसील इकाई रुद्रपुर  से जुड़े पदाधिकारी और पत्रकारों ने संगठन के नवनियुक्त  जिलाध्यक्ष कमल पटेल का रुद्रपुर आगमन पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।  समिति से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने उनके नेतृत्व में संगठन के कार्यों को और गति मिलने का भरोसा जताया गया।
     नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने कहा कि रुद्रपुर तहसील इकाई द्वारा आज के स्वागत से अभिभूत हूं और हमेशा याद रखूंगा जिले के किसी भी पत्रकार साथी के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकार एकता समन्वय समिति किसी भी लड़ाई में हमेशा आगे खड़ी होगी। 
  तहसील अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि कमल पटेल के नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा संगठन पत्रकार उत्पीड़न को लेकर हमेशा आगे खड़ी रहती हैं। राणा प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं पत्रकार अपने आचरण अपने कार्यो से समाज को प्रभावित करता हैं। तहसील इकाई के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, संगठन मंत्री रविकांत तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अमन यादव,कुO खुशबू यादव, द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में आये बरिष्ठ पत्रकार चंदन वर्मा,पवन कुमार यादव,विकास कुमार यादव (भोला) रितेश कुमार, विजय तिवारी का तहसील अध्यक्ष विनय गुप्ता द्वारा मालाओं से स्वागत किया गया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789