Good Daily News...


मंगलवार, 17 मई 2022

पोखरे की भूमि से हटा अवैध अतिक्रमण मनरेगा के तहत होगा पोखरे का पुनरोद्धार



देवरिया, 17 मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आज प्रशासन ने सदर तहसील के सुंदरपुर ग्राम पंचायत में  पोखरे/तालाब की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटा दिया। अतिक्रमण हटाने के उपरांत शीघ्र ही पोखरे का पुनरोद्धार किया जाएगा।

सुंदरपुर गाँव में सार्वजनिक पोखरे की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत जिलाधिकारी के संज्ञान में आई थी, जिस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तहसीलदार सदर आनंद नायक के नेतृत्व में राजस्व विभाग का दल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचा जिसे पोखरे की भूमि पर झोपड़ी, शौचालय, नाद-खूंटा जैसे अस्थायी प्रकृति के अवैध निर्माण दिखाई दिए। समस्त अवैध निर्माणों को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त करा दिया गया।

जिलाधिकारी ने बीडीओ को उक्त पोखरे का पुनरोद्धार मनरेगा के माध्यम से कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में शासन की मंशानुरूप भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जाये गए भूमि को खाली कराने का अभियान जारी रहेगा।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789