Good Daily News...


सोमवार, 11 अप्रैल 2022

परम्परागत कारीगरों को खादी ग्रामोद्योग विभाग से निःशुल्क मिलेंगी आधुनिक मशीनें



 देवरिया   11 अप्रैल। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया है कि खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग में दोना पत्तल, पापकार्न का कार्य करने वाले परम्परागत कारीगरों एवं स्वरोजगार में रूची रखने वाले कारीगरों को आधुनिक मोटराइज्ड पापकॉर्न मेकिंग मशीन, दोना पत्तल मशीन निःशुल्क दिये जाने का निर्णय लिया है। योजना का लाभ 18 से 55 वर्ष की उम्र के पात्र लोगों को दिया जायेगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के स्थाई निवासी / इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता पत्र एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ जिला पंचायत भवन प्रथम तल, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय देवरिया में  26 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्रथम आगत प्रथम पावत" अनुसार पात्र लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जायेगा। चयनोपरान्त चयन-सूची विभाग के मुख्यालय लखनऊ को प्रेषित की जायेगी। विशेष जानकारी हेतु मोबाईल नं0-7408410721, 8765539293, 9451886712, 8565819733 नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789