रविवार, 10 अप्रैल 2022
Home »
» शांति सदभावना मंच एवं राईज एन्ड एक्ट के बैनर तले देश के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जन्मदिन पर
शांति सदभावना मंच एवं राईज एन्ड एक्ट के बैनर तले देश के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जन्मदिन पर
देवरिया।भलुअनी मे सदभावना मंच एवं राईज एन्ड एक्ट के बैनर तले देश के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जन्मदिन पर पूर्व संध्या पर सोनिया देवी पूर्व मा विद्यालय टेकुआ चौराहा पर दीप प्रज्जलित और पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रामकिशोर चौहान के कहा कि महात्मा जोतिबा फुले ने स्त्री शिक्षा ,ब्राम्हण विरोधी, जमीदार विरोधी ,साहूकार विरोधी, आंदोलन की आधारशिला रखी उन्होंने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 24सितम्बर 1874 सत्यशोधक समाज नामक एक संस्था की स्थापना की ।श्री चौहान ने बताया किजोतिबा ने विधवा विवाह के लिए भी अभियान चलाया ।उन्होंने ने उच्च वर्ग के विधवाओ के लिए एक आश्रम की स्थापना की और अछूत प्रथा के विरुद्ध सिर्फ मौखिक प्रचार ही नहीं किया वरन अछूतो के लिए अपने घर दरवाजे खोल दिए थे और अपने कुएं से दलितों को पानी भरने की इजाजत भी दी ,विधवा विवाह के अभियान से अनेक महिलाए जुड़ी।इस तरह के महिलाओं में एक बाम्हण महिला भी थी ।उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले ने उनकी सभी गतिविधियों में सहयोग दिया।दोनों ने मिलकर एक कन्या विद्यालय की स्थापना की।कई वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किये ।विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने कहा कि जोतिबा फुले केवल पीड़ितों ,शोषित वर्ग के नही ,बल्कि समाज सुधारको के भी रक्षक थे ।उस समय कुछ समाज सेवी ब्राम्हण ने जोतिबा की नीतियों से प्रभावित होकर उनका सहयोग करना शुरू कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दयालू ,भीमकुमार, कैलाश गुप्ता ,ओमप्रकाश मद्देशिया ,शिवानन्द चौहान ,महेंद्र, नागेंद्र, चन्द्रमोहन ,रामसेवक ,अजीत, अटल कुशवाहा, प्रभू राम ,विशाल ,सीमा ,रामू, सुबोध ,रमाकांत राजभर आदि शामिल थे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें