ब्रेकिंग न्यूज। देवरिया ।रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामलक्षन पुलिस चौकी अन्तर्गत अरोमा पेट्रोल पम्प के 100मीटर उत्तर एक जाइलो UP52BA 3053 गौरी बाजार के तरफ से आ रही थी अनियंत्रित होकर वाईक में मारी जोरदार टक्कर,बाईक सवार दो युवक (दोनों सगे भाई)बुरी तरह घायल,हालत नाजुक।
Up 52 0527 हीरो हौंडा शाइन पर सवार घायलों का नाम अवनीश पासवान उम्र 20 , गौतम पासवान उम्र 18 वर्ष पिता का नाम मोतीलाल ग्राम सूरजपुर पोस्ट जोगम थाना रुद्रपुर देवरिया हैं।
सुचना मिलते ही मौके पर चौकी इंचार्ज राधेश्याम चौधरी कांस्टेबल प्रवीण चौहान, शैलेंद्र यादव ,विजय यादव ,मृत्युंजय मौर्या ,अमन मिश्रा ,राजन गुप्ता, रबी राय,अजय यादव ने घायलों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार भेजवाया ।हालात को नाजुक देख पीएचसी गौरीबाजार से मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए भेज दिया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें